ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 28 दिसंबर की प्रातः 5 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये 27 फरवरी की शायं 4 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में चले जाएंगे। इस अवधि के मध्य ये 29 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 01 मिनट पर वक्री होंगे और पुनः 30 दिसंबर की रात्रि 10 बजकर 07 मिनट पर धनु राशि में वापस आ जाएंगे। इसी प्रकार गोचर करते हुए बुध 18 जनवरी को शायं 6 बजकर 42 मिनट पर मार्गी होंगे और 7 फरवरी को पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि पर ये 27 फरवरी तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का कार्य-व्यापार और युवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका राशि परिवर्तन कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार में उन्नति तो देंगे ही कई तरह के अप्रत्याशित सुखद समाचारों का अनुभव भी कराएंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी, कार्य में लगे रहें।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव धर्म और अध्यात्म में उन्नति तो प्रदान करेगा ही कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास अथवा कार्य-व्यापार के लिए वीजा आदि का प्रयास कर रहे हों तो पूर्णतः सफल रहेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रभाव के भी योग।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव थोड़े समय के लिए ही सही स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा इसके प्रति चिंतनशील रहें। दवाओं के रिएक्शन तथा चर्म रोग संबंधी बीमारियों से भी सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। लोग बैठे-बैठाए आपको अपयश का भागीदार बना देंगे। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहरी सुलझा लेना समझदारी रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध आकस्मिक रूप से सुखद अनुभव प्रदान करेंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव आदि के लिए विचार कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। साझा व्यापार करने के विषय में चिंतन कर रहे हों तो भी परिणाम सुखद रहेगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध बहुत अच्छा फल नहीं प्रदान कर पाएंगे बहुत प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के लेन देन अथवा अनुबंध सावधानी पूर्वक करें। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध कार्य व्यापार में बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए इनका प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर भी पर भी हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता और खुशी मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव पारिवारिक मानसिक रूप से सुखद अनुभूति कराएगा। किसी बड़ी अप्रत्याशित सूचना से मन प्रसन्न हो जाएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अति अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और अदम्य साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विदेश यात्रा अथवा किसी भी देश में वीजा के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर और सुखद परिणाम देगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध अप्रत्याशित आर्थिक लाभ देंगे। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता के बल पर दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। इन सबके बावजूद स्वास्थ्य विशेषकर के चर्म रोगसे सावधान रहना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो नियम और शर्तों को गहनता से जांच लें।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
आपकी राशिमें गोचर करते हुए बुध आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो इनका गोचर अनुकूल रहेगा ही साथ ही उन लोगों के लिए यह फल और अधिक अनुकूल रहेगा जो साधना पथ पर चल रहे होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। योजनाओं को गोपनीय रखें।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते बुध अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार से भी सावधान रहना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें।किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय अथवा नया व्यापार आरंभ करते समय हालात तथा नियम और शर्तों पर गंभीरता से विचार करें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
मीन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध सुखद और अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। कोई भी बड़े से बड़ा निर्णय लेना चाह रहे हों अथवा नौकरी में परिवर्तन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। यहां तककि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।