फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Guru Yuti: 12 वर्षों बाद मेष राशि में बुध-गुरु की युति, इन 3 राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Sat, 16 Mar 2024 04:55 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मेष राशि में बुध-गुुरु की युति
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध लगभग 25 दिनों के अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने से हर एक राशि के जातकों पर इसका प्रभाव अवश्य ही पड़ता है। बुध को वाणी, व्यापार और बुद्धि के कारक माना जाता है। बुध 26 मार्च को सुबह 02 बजकर 39 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में पहले से ही देवताओं के गुरु बृहस्पति मौजूद हैं। इस तरह से मेष राशि में दोनों ही ग्रहों की युति होगी। 12 साल बाद मेष राशि में बुध और गुरु की युति हो रही है। गुरु एक राशि में करीब 01 वर्ष तक रहते हैं इस प्रकार एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 वर्ष का समय लगता है। मेष राशि में गुरु-बुध की युति से कई राशियों को लाभ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
12 वर्षों बाद गुरु और बुध की युति आपके लग्न में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को इस दौरान बहुत अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिलेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हासिल हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। रुके हुए काम जल्द ही पूरे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध की युति दशम भाव में हो रही है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों के लिए कई तरह के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में तरक्की और प्रमोशन के योग बन रहा है। दोस्तों और रिश्तेदारों का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध-गुरु की युति बहुत ही कारगर सिद्ध होगी। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। जो लोग नया काम करना चाहते हैं उनके लिए आने वाला समय बेहतरीन रहेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के कई प्रस्ताव आ सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें