फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 16 Mar 2024 07:09 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
16 March Ka Love Rashifal - फोटो : Amar Ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज एक नया रूप या हेअरकट आपके करिश्मे को बढ़ाएगा, जिससे आपका क्रश भी आपको नोटिस करेगा। आज किसी शुभ चिंतक या दोस्त के साथ अच्छा समय बीतेगा।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): यदि सामने वाला अपनी दिल की भावनाओं को भी आपके साथ बांट सकता है और सहज रहता है तो इसका मतलब वो आपके लिए कुछ महसूस करत है। आज आप सबके आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेम में कलात्मकता आपके सुस्त रोमांटिक जीवन को नया ऊर्जा प्रदान करेगी। अपने अनोखे आकर्षण और मीठी मीठी बातों से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं और आप इस खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद भी उत्साहित हैं। आने वाले समय में आपको रोमांटिक पल प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप रोमांस में माहिर हैं फिर चाहें वो कुछ नया सीखने की चाह हो या प्यार में रत होना। आज हर जगह आपको सफलता मिलेगी बस अपने दोस्त की बातों को सुनें। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज अपने दिल के सबसे पास रहने वाले खास व्यक्ति के लिए समय निकालें। इससे न केवल रिश्ता मजबूत होगा बल्कि नजदीकियां भी बढ़ेंगी।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास अवश्य करें। आप की स्पष्ट कल्पना मेहनत और ऊर्जा के साथ मिल कर आपकी परिस्थिति को बदलने ने सक्षम है। रोमांटिक संबंधों में नयी उत्तेजना और अवसरों का योग है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन या रोमांस में समस्याएं आने से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय बिताना चाहेंगे, लेकिन कोशिश करें कि सब कुछ भूलकर किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनकर लोगों से घुले मिलें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते हैं। अगर रिश्ते में कोई खटास है तो अपने रिश्ते में जबरदस्ती की जगह इसे कुछ समय दें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इजहार करें। आप दोनों का साथ पूरी दुनिया को जीत सकता है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): नया वातावरण आपको नए दोस्तों से मिलवाएगा। आज हो सकता है कि जीवन में किसी खास का आगमन हो जाए। आज आपको कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है, जो अनसुलझे और आपके लिए नए हैं।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके सहकर्मी और दोस्त दोनों आपकी हर काम में मदद करेंगे और साथ ही आपकी तारीफ भी करेंगे। आपका पूरा मूड आज एन्जॉय करने का है, इसलिए आज आप अपने साथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें