Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह फरवरी के पहले सप्ताह में शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। शनि बुध का संयोग जातक को खोजी बनाता है इसलिए बुध का यह गोचर रिसर्च में लगे हुए लोगों को लाभ देंगे, वहीं कारोबारी जगत को भी इससे लाभ मिलता है। आइए समझते है कि बुध का यह गोचर 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालने वाला है।
मेष राशि- बुध का यह गोचर आपके दशम भाव से होगा। बुध के इस गोचर से आपको कार्य स्थल पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा जिससे आपके काम की तारीफ होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी करवाया जा सकता है। इस समय आपको अपनी मां के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलने वाला है ! हो सकता है कि आप अपने परिवार के साथ पिकनिक पर भी चले जाएं।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि- बुध का गोचर आपके नवम भाव से होगा जिसे धर्म का भाव कहते हैं। बुध के इस गोचर से काफी समय से अटका धन वापस आ सकता है। इस समय आप कहीं निवेश करने की सोच रहे है तो समय उत्तम है। पिता के साथ मतभेद थे तो अब उन्हें सुलझाने का समय है। आपको इस गोचर के दौरान यात्राओं से लाभ होने के योग है। जनसंचार से जुड़े जातकों को इस समय प्रसिद्धि मिलने वाली है।
मिथुन राशि- बुध का गोचर आपके अष्टम भाव से होगा जिसे दुर्घटना का भाव कहा जाता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मौसमी बीमारी या चर्म रोग हो सकता है। इस समय क्रोध ना करें वरना परिवार में कलह हो सकती है। इस गोचर के दौरान आपको थोड़ी मानसिक परेशानी झेलनी होगी। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी मित्र पर आंख बंद करके भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में तनाव दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- बुध का गोचर आपके सप्तम भाव से होगा। इस समय आपको अपनी पत्नी को पूरा समय देना होगा और उनके मन की बात समझनी होगी। इस समय साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उत्तम समय है। इस गोचर काल में आपका समाज में मान सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। विदेश में जाने की इच्छा है तो इस माह कोई बढ़िया खबर मिल सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा जिससे मन प्रसन्न रहने वाला है।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- बुध का गोचर आपके छठे भाव से होगा। इस समय आपको कार्यस्थल पर थोड़ी कठिनाई आ सकती है। वही अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना होगा। आलस्य को त्यागकर अगर समय पर व्यायाम करें तो प्रसन्नता रहेगी। इस गोचर काल में विदेश जाकर शोध करने की इच्छा रख रहे जातकों को सफलता मिलेगी। इस समय मित्रों की अधिकता होगी इसलिए समय बर्बादी से बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बढ़िया मुनाफा होगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- बुध का गोचर आपके पंचम भाव से होगा। बुध के इस गोचर से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को फायदा होगा। शेयर मार्किट में काम कर रहे जातकों को इस समय मुनाफा होने की उम्मीद है। अपने बच्चों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर आप जा सकते हैं। इस समय कला और लेखन से जुड़े जातकों को किसी बड़ी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। आपको इस समय अपने बड़े भाई की मदद से कोई नया प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर चौथे भाव से होगा। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। इस समय आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपकी मां की सेहत को लेकर इस समय आप थोड़ा चिंतित रहने वाले है। इस समय विदेशी संबंधों से लाभ दिखाई पड़ रहा है। आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लक्ष्य के प्रति सजग रहें।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव से होगा। बुध के गोचर से आपको भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलने वाला है। इस समय शोध और गुप्त विद्याओं में आपकी रूचि बढ़ी हुई रहेगी। इस गोचर काल में आपको मंत्र सिद्धि भी प्राप्त हो सकती है। काफी समय से अटके लोन अब अप्रूव हो सकते है। इस समय आपको नया काम शुरू करने के लिए अपने पिता से मदद भी प्राप्त हो सकती है।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव से होगा। बुध के इस गोचर से आपके धन में वृद्धि होगी। इस समय आपको परिवार में अपने वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी वाणी से प्रभाव से आपके कार्य सिद्ध होंगे। अगर आप पैतृक काम से जुड़े है तो इस गोचर के प्रभाव से आपको तगड़ा मुनाफा मिलने वाला है। इस समय आप अपनी पत्नी को कोई महंगा तोहफा दे सकते है। आपसी प्रेम बुध की कृपा से बना रहेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लग्न में ही होगा। बुध के इस गोचर से आपके कामों में कुछ देरी हो सकती है। इस समय आपकी वाणी में थोड़ा कड़वापन आपको परेशान कर सकता है। इस समय वैवाहिक जीवन सुखमय रहने के आसार है। आप अपने परिवार के लिए अच्छा समय निकाल पाएंगे। इस समय अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो आपके लिए अच्छा समय है। भाग्य का साथ मिलेगा।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बारहवें भाव से होगा। बुध के इस गोचर से आयात निर्यात से जुड़े जातकों को अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाह रहे जातकों को बुध की कृपा से लाभ होगा। इस समय समुद्री यात्राओं के बन रहे है। लेखन, प्रकाशन और ज्योतिष से जुड़े जातकों को इस समय प्रसिद्धि प्राप्त होगी। इस गोचर काल में विदेश से लाभ और मित्रों के माध्यम से सफलता प्राप्त होगी।
मीन राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर एकादश भाव से होगा। बुध के इस गोचर से आपको लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस समय आपको अपने ऑफिस में तरक्की मिल सकती है। भाइयों और मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। आपको इस समय अपनी पत्नी की मदद भी मिलेगी। शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को लाभ होगा। इस समय किसी महिला मित्र को प्रपोज कर सकते है। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।