26 सितंबर का दिन ज्योतिषीय घटनाक्रम के अनुसार बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है। बुद्धि, व्यापार, संचार और तर्क-वितर्क के कारक ग्रह बुध अब तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र की राशि तुला में बुध के गोचर करने से साझेदारी, नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में असर देखने को मिल सकता है। पंचांग गणना के अनुसार, आज यानी 26 सितंबर को बुध दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। बुध का तुला राशि में गोचर करने का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के तुला राशि में गोचर करने से तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 4
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
बुध का गोचर आपकी राशि के लग्न भाव में हुआ है जिससे आपके आत्मविश्वास, साहस और बोलने के कला में सकारात्मक रूप से प्रभाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आने वाले दिनों में कई तरह के लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग व्यापार में हैं उनको कारोबार में नई तरह की डील या फिर साझेदारी हो सकती है। इस दौरान आने वाले दिनों में आपको प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
3 of 4
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर आपके लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आने वाले दिनों में करियर और आर्थिक नजरिए से शुभ और शानदार रहेगा। जिन लोगों का कोई कर्जा चल रहा है उनको इसमें राहत मिल सकती है। कला, साहित्य और लेखन से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष सफलता और प्रसिद्धि मिल सकती है। आर्थिक लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। लेन-देन में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।
धनु राशि
बुध का तुला राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए आपके ग्यारहवें भाव यानी लाभ और आय के भाव में होने से यह बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और सेहत अच्छी रहेगी और आने वाले समय में आपको अपने मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं करियर-कारोबार में आपको पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।