ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 9 ग्रहों में कुछ को शुभ तो कुछ को अशुभ ग्रह होते हैं। ऐसे में केतु की गिनती पापी, रहस्यमयी और आध्यात्मिक के रूप में होती है। आपको बता दें कि केतु का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 25 नवंबर 2026 को केतु आश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेगा। केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जिससे कुछ राशि वालों पर इसका खास असर देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में तरक्की और आत्मविश्वास में वृद्धि होगा। आइए जानते हैं केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 5
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
केतु नक्षत्र परिवर्तन और सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन करियर के मामलों के लिहाज से बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। अतिरिक्त आय के मौके मिलेंगे और रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर केतु के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन एक साथ कई तरह की खुशखबरी लेकर आ सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अधूरे कार्यों में आपकी गति मिलेगी जिससे समय पर कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नई तरह की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। निवेश संबंधी कोई भी फैसले लेते समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।
कर्क राशि पर केतु नक्षत्र परिवर्तन
केतु का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। करियर में नए-नए तरह के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार दिखाई देगा। इस दौरान किसी प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। नौकरी में बदलाव और प्रमोशन के अच्छे योग बनेंगे। आय के नए-नए स्त्रोतों में बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक राशि पर केतु नक्षत्र परिवर्तन
वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अच्छी और शुभ सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। धन प्राप्ति के अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक फैसले से आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है