Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi: बुध 07 सितंबर 2026 से लेकर 2 दिसंबर 2026 तक कन्या राशि में रहेंगे। इस दौरान बुध वक्री अवस्था में भी गोचर करेंगे और कई अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हुए जातकों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। ऐसे में बुध का यह लंबा गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि, कन्या बुध के स्वामित्व वाली राशि है और यहां बुध को मजबूत स्थिति प्राप्त होती हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव कई राशियों के जीवन में देखने को मिल सकता है। चूंकि बुध को ज्योतिष में व्यापार, वाणी, बुद्धि, तर्क, गणना और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध की मजबूत स्थिति से व्यापार और करियर में नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए यह समय सफलता, मान-सम्मान और धन लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।