फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar 2025: बुध के कर्क राशि में गोचर से किन राशियों को होगा लाभ और किसको रहना होगा सतर्क

Sat, 21 Jun 2025 03:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Budh Gochar 2025: बुध इस बार कर्क राशि में लंबी अवधि तक विराजमान रहेंगे। बुध कर्क राशि में रहते हुए 28 जुलाई 2025 से लेकर 11 अगस्त 2025 तक वक्री रहेंगे, फिर कर्क राशि में ही रहते हुए 30 अगस्त तक मार्गी रहेंगे फिर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 10
बुध का कर्क राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
22 जून, रविवार को बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में रात 09 बजकर 33 मिनट पर प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, तर्क-वितर्क करने की क्षमता, शिक्षा, बुद्धि और त्वचा के कारक ग्रह हैं। चंद्रमा के बाद बुध ऐसे दूसरे ग्रह जो सबसे तेज गति से चलते हैं। बुध इस बार कर्क राशि में लंबी अवधि तक विराजमान रहेंगे। बुध कर्क राशि में रहते हुए 28 जुलाई 2025 से लेकर 11 अगस्त 2025 तक वक्री रहेंगे, फिर कर्क राशि में ही रहते हुए 30 अगस्त तक मार्गी रहेंगे फिर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं बुध के कर्क राशि में रहते हुए किन  राशियों के लिए शुभ और किसके लिए अच्छे नहीं साबित होंगे। 
विज्ञापन

2 of 10
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
बुध का कर्क राशि में गोचर- किसे होगा फायदा

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। 22 जून को कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके तीसरे भाव में रहेंगे। इससे आपके का साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह गोचर खासकर यात्रा, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। नौकरी या बिजनेस में आपके विचार और योजनाएं सकारात्मक परिणाम देंगी, जिससे सफलता के नए अवसर मिलेंगे।

Ardhkendra Rajyog: शनि शुक्र बनाने जा रहे हैं शक्तिशाली राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
विज्ञापन

3 of 10
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह लग्न और दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब 22 जून को कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके लाभ भाव यानी एकादश भाव में गोचर होंगे जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। मान-सम्मान में वृद्धि और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।  नेटवर्क मजबूत होगा, जिससे करियर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में लाभ होगा। संचार कौशल में सुधार से आपके रिश्ते और भी मधुर होंगे।

Weekly Horoscope (23 to 29 June): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

4 of 10
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध नवम और द्वादश भाव के स्वामी होकर 22 जून से आपके कर्म भाव में होंगे। बुध के गोचर करने से करियर में लाभ और ऊंचाईयों के अवसर मिलेंगे। तुला राशि के जातकों के लिए कर्क में बुध का गोचर करियर और पेशेवर जीवन में एक नया मोड़ लेकर आएगा। आप अपने काम में ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाएंगे। 

Horoscope: 29 जून को शुक्र का गोचर, कन्या समेत इन राशि वालों को नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

विज्ञापन

5 of 10
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आपकी राशि के लिए बुध आठवें और लाभ भाव के स्वामी होकर अब यह आपके भाग्य भाव मं गोचर करेंगे। यहां पर आपका गोचर आपके भाग्य में वृद्धि करवाएगा। सोच को व्यापक बनाएगा और नए ज्ञान को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। आप अपने दृष्टिकोण को निखारेंगे और आत्म-संवर्धन की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 10
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध आपकी कुंडली के चौथे और सातवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं और अब कर्क राशि में गोचर होने से यह आपके पचंम भाव में होंगे। आपकी भावनाएं अधिक खुलकर व्यक्त होंगी और आप अपने प्रेम संबंधों में नए रोमांटिक पहलुओं का अनुभव करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 10
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
बुध का कर्क राशि में गोचर- किसको रहना होगा सावधान

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध लग्न और चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब कर्क राशि में गोचर होने से आपके धन के भाव यानी दूसरे भाव में होगा। इसमें आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

8 of 10
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर अच्छा नहीं कहा जाता है। आपकी राशि के लिए बुध दूसरे और लाभ भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव में गोचर होगा। इसमें बुध का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आपके खर्चो में बढ़ोतरी होगी। 

9 of 10
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध आपकी कुंडली के सप्तम और दशम भाव के स्वामी ग्रह होते हैं और बुध का कर्क राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होगा।धनु राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान पैसों से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। खासकर पुराने निवेश, लोन या संपत्ति से संबंधित किसी पेचीदा स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंडली में बुधदेव पंचम भाव और अष्टम भाव के स्वामी ग्रह कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में होगा। जिससे आपके आपके शत्रुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें