ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 29 जून को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 19 जुलाई की शाम 8 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य किंतु सकारात्मक रहेगा। सरकारी संस्थाओं के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विवादित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में तो सौम्यता लाएगा ही धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद और दूरगामी होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। अपने करियर के प्रति चिंतनशील रहें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध आपकी वाणी में तो सौम्यता लाएंगे ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। उच्चाधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य विशेष करके पेट और चर्म रोग संबंधी विकार से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। कार्य क्षेत्र का तो विस्तार होगा ही सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके कहीं न कहीं आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी बड़े कर्ज के लेन-देन से बचें। सरकारी विभागों से संबंधित इनकम टैक्स आदि का नोटिस भी आ सकता है। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बुध आपमें ऊर्जाशक्ति की वृद्धि करेंगे। आयके एक से अधिक साधन बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो निर्णय अच्छा रहेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए सुखद योग कारक सिद्ध होंगे। जैसी सफलता चाहें अर्जित कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति तथा सम्मान वृद्धि के योग। स्थान परिवर्तन के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल है। योजनाएं गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आध्यात्मिक उन्नति तो देगा ही यात्रा देशाटन का लाभ भी मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है। विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके कार्य योजनाओं को पूरा करने में थोड़ा और समय लगेगा। वैवाहिक वार्ता भी सफल होने में और समय लगेगा। सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिलेगा। किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा नया व्यापार आरंभ करना हो तो दोनों विधाओं में समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्य योजनाओं को तो फलीभूत करेगा ही वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। सरकारी विभागों में किसी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी ये समय उस दृष्टि से भी सर्वथा अनुकूल रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अपने ही लोग शत्रुता जैसा व्यवहार करेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। जहांतक संभव हो विवादों से दूर रहें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
मीन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर सकते हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से संबंध मजबूत होंगे। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।