मेष राशि-
माह के आरंभ से ही सफलताओं का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। नया कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। माह की 13-14 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
ग्रह-गोचर मान-सम्मान तथा पद की वृद्धि तो कराएंगे ही शिक्षा और प्रबंधन कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति सूझ-बूझ के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
माह पर्यंत भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। अधिक धन व्यय के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो यह अवसर उत्तम रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। माह की 9-10 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
माह के आरंभ से ही ग्रह-गोचर सुखद परिणाम दायक रहेंगे। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। घूमने-फिरने पर भी अधिक धन व्यय होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
ग्रह-गोचर कार्य व्यापार में अनुकूलता लाएंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। व्यापार में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु साझा व्यापार करने से परहेज करें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर आपके पक्ष में रहेंगे। घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। माह की 24-25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
माह पर्यंत आय के संसाधनों में वृद्धि होती रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। जो लोग आपको नीचे दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। माह की 18-19 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
संपूर्ण माह मानसिक तनाव के बावजूद खुशियां ही खुशियां लाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। संतान संबंधी समस्या दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
अधिक जिम्मेदारियों के बावजूद समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। शैक्षिक मामलों में सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी इसलिए कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपके पक्ष में आने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेनदेन से बचें और किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। माह की 04-05 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
सम्पूर्ण माह हर तरह से सुखद परिणाम दायक रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में और समय लगेगा किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। कार्य व्यापार में नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माह की 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
पूरे माह तक सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। अपनी वाणी को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विवादों से दूर ही रहें। जमीन जायदाद संबंधी समस्या का हल होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। माह की 30-31 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि-
उतार-चढ़ाव के बावजूद सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपने सौम्य स्वभाव के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले कोर्ट से बाहरी निपटाएं। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।