कन्या राशि
माह के आरंभ में कुछ कार्य बाधा आ सकती है किंतु हताश न हों अंततः आप सफल रहेंगे। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा, दवाओं के रिएक्शन से बचें। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानीपूर्वक करें। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन अत्यधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों तथा कंपनियों से फायदा होगा। विदेश यात्रा के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 27 और 28 तारीख को रहें जरा बचके।