फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Gochar: बुध-चंद्र योग से इन राशियों को होगा बड़ा लाभ, करियर और कारोबार में मिलेगी तरक्की

Wed, 28 May 2025 01:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Budh Gochar: 22 जून 2025 को बुध के कर्क राशि में गोचर से व्यापार, संचार और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा।
 
विज्ञापन
1 of 4
Budh Ka Kark Me Pravesh - फोटो : adobe stock
Budh Ka Kark Rashi mein Pravesh: 22 जून 2025 की रात 9:17 बजे बुध ग्रह अपनी राशि मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार बुध कर्क राशि में काफी लंबे समय तक रहेंगे। खास बात यह है कि 28 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक बुध ग्रह वक्री (रेट्रोग्रेड) होंगे, जिससे उनके प्रभाव में जटिलताएं आ सकती हैं।
Kaalsarp Dosh Upay: कुंडली में कालसर्प दोष होने पर आते हैं इस तरह के सपने, इन उपायों से पाएं मुक्ति
कर्क राशि चंद्रमा की राशि है और चंद्रमा का बुध ग्रह के साथ रिश्ता खास अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए इसे बुध की ‘शत्रु राशि’ कहा जाता है। इस कारण बुध का कर्क राशि में गोचर कुछ चुनौतियां भी ला सकता है। बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, व्यापार और तर्क का प्रतिनिधि है, और अब यह व्यापार से जुड़े खास क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है।
Rahu-Ketu Gochar: 29 मई को राहु-केतु का स्पष्ट गोचर, शुरू होगा इन 4 राशियों का सुनहरा दौर
ऐसे समय में अर्थव्यवस्था, व्यापार और संचार के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलते हैं जैसे शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, नए व्यापारिक अवसर और सौदों में तेजी। यह गोचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ है जो व्यापार, लेखा-जोखा, संचार, शिक्षा, मीडिया और तकनीक से जुड़े हैं। कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी रहेगा, जिससे उनके करियर और कारोबार में नई प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे अधिक शुभ फल लेकर आएगा।
Surya-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनेगा सूर्य-केतु का शक्तिशाली योग, इन राशियों को मिलेगा नाम, यश और पैसा
विज्ञापन

2 of 4
Budh Ka Kark Me Pravesh - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए एक सकारात्मक मोड़ लेकर आ रहा है। यह गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा है, जो धन, वाणी और पारिवारिक भाव माना जाता है। इस समय आपकी वाणी में विशेष प्रभाव होगा। आप जो बोलेंगे, उसका असर सामने वाले पर गहरा पड़ेगा। इस कारण आप पेशेवर और सामाजिक रूप से कई लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

बुध का यह स्थान व्यापार, वाणी और संचार से जुड़े कार्यों में लाभदायक रहेगा। वकील, शिक्षक, मार्केटिंग, कस्टमर हैंडलिंग या मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। व्यापारियों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा, चतुर्थ भाव के स्वामी होने के कारण, संपत्ति या वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं। परिवार में शांति और सहयोग का वातावरण रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
Budh Ka Kark Me Pravesh - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह गोचर विशेष शुभ है क्योंकि बुध स्वयं इस राशि के स्वामी हैं और अब वो आपकी राशि से ग्यारहवें भाव, यानी आय, लाभ और आकांक्षाओं के स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अब आपकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। वे लोग जो सेल्स, शेयर मार्केट, ट्रेडिंग, फाइनेंस या नेटवर्किंग जैसे क्षेत्रों में हैं, उन्हें सीधे लाभ होने के योग बन रहे हैं।

इस समय आपकी योजनाएं सफल होंगी, और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। यह समय लॉटरी, सट्टा आदि से भी लाभ दिला सकता है।  हालांकि सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। करियर और बिजनेस दोनों में अच्छी उन्नति के संकेत हैं। आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें भाग्य आपका साथ देगा।
विज्ञापन

4 of 4
Budh Ka Kark Me Pravesh - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के लिए बुध का गोचर दशम भाव में हो रहा है, जिसे कर्म क्षेत्र यानी करियर और प्रोफेशन का स्थान कहा जाता है। यह गोचर आपके लिए काफी सशक्त और उन्नति कारक सिद्ध हो सकता है। आपकी मेहनत का अब प्रत्यक्ष फल मिल सकता है। नौकरी में हैं तो प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। वहीं व्यापार में विस्तार और नये ग्राहक जुड़ने की संभावना है।

आपकी निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल इस समय सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगा। सहकर्मी और वरिष्ठजन आपके सुझावों और कार्यशैली से प्रभावित होंगे। आपकी छवि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही, आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ेगा, जिससे आप अपने करियर में मजबूत फैसले ले पाएंगे।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें