हिंदू मान्यताओं के अनुसार रामभक्त हनुमान आज भी पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। हनुमानजी अष्ट चिरंजीवों में से एक हैं और कलयुग में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। हनुमानजी की पूजा-आराधना करने भक्तों की हर मनोकामना जल्द से जल्द पूरी होती है। हनुमानजी की कृपा से भक्तों के हर एक कष्ट फौरन ही दूर हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार हनुमानजी की कृपा से व्यक्ति को हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इसके अलावा वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर हमेशा बजरंगबली की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
विज्ञापन
2 of 6
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
हनुमानजी की प्रिय राशियां
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों पर हनुमान जी विशेष कृपा होती है। यह राशि चक्र में पहली राशि मेष होती है और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं। इन राशि के जातकों पर हनुमान जी विशेष कृपा होने से जीवन में हर एक तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इस राशि के ऊपर हनुमान जी की कृपा रहने के कारण जल्द ही संकटों से मुक्ति मिल जाती है और हर एक काम में अच्छी सफलता प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
3 of 6
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
इस राशि के जातकों के ऊपर हमेशा ही हनुमंत कृपा मिलती है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं और सूर्यदेव हनुमानजी के गुरु हैं ऐसे में सिंह राशि के जातकों पर हनुमान जी विशेष कृपा रखते हैं। इस राशि के जातकों को हनुमानजी की पूजा जरूर करनी चाहिए। हनुमानजी की पूजा करने से इन राशि के जातकों को समाज में अच्छा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों पर हनुमानजी कृपा रहने से किसी भी कठिन से कठिन काम को करने से पीछे नहीं हटते हैं।
4 of 6
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह माने जाते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमान जी विशेष कृपा मिलती है जिस कारण से इन्हें अच्छी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होता है। जीवन के हर एक क्षेत्र में इनको सुख-समद्धि और प्रसिद्धि मिलती है। जीवन में ऐशोआराम और सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
हनुमानजी की प्रिय राशियों में से एक राशि कुंभ भी होती है। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं। जो भक्त हनुमानजी की पूजा-उपासना नियमित रूप से करता है उन्हें हनुमानजी के साथ शनिदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे जातकों का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हर मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा मंगलवार के दिन कुछ उपाय करने से भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के सामने घी के दीपक जलाते हुए हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए। जो भक्त नियमित रूप से मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को तुलसी के पत्ते अर्पित करने पर बजरंगबली बहुत प्रसन्न होते हैं।
मंगलवार के दिन हनुमान जी के दर्शन करते हुए उन्हें गुड़ और चने का प्रसाद चढाएं। मान्यता है कि गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है।