फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क और सिंह राशि वालों को मिल सकती है कुछ अच्छी खबरें, जानें बाकी राशि वालों को हाल

Sun, 13 Apr 2025 06:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 अप्रैल 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
13 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock
 Aaj Ka Rashifal 13 April: आज 13 अप्रैल है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक आज बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छी और खुशखबरी से भरा रहने वाला होगा। इच्छाएं पूरी होंगी। विवाह में बाधाएं दूर होंगी लेकिन आज के दिन आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी के साथ करना होगा। कुछ राशि वालों के लिए आज के दिन छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर घर आ सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएंगे, लेकिन आपको ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आप बिजनेस में आप चांद लगाएंगे।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ ना मिलने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

Weekly Horoscope 14 To 20 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


 
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आप पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो उससे आपको धोखा मिल सकता है।

Surya Nakshatra Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपको डांट खानी पड़ सकती हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपकी पढ़ाई-लिखाई में की गई मेहनत रंग लाएगी।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

Navpancham Rajyog 2025: अप्रैल के महीने में बनने वाला है शक्तिशाली राजयोग, इन राशि के जातकों की तरक्की के योग

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील दे रहे हैं, उन्हें बाद में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने पिताजी से कम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। नौकरी में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपके बिजनेस में धन को लेकर समस्या चल रही थी, तो आप उधार ले सकते हैं। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। सामाजिक कामों में आप काफी आगे रहेंगे, लेकिन जिसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान देना होगा। आपके जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके मन में रहेगा, लेकिन आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की  योजना बना सकते हैं। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो वहां से आपको ऑफर आ सकता है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से उसका गलत फायदा नहीं उठाना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। परिवार में आपके खिलाफ कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप जिसमें काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी सोच से आपके सहयोगी भी काफी खुश रहेंगे। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी बॉस आपको किसी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपनी बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझकर करना होगा। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी नए कोर्स में दाखिला लेने के लिए जिद कर सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें