Kaise Hote Hai Shaniwar Ko Janme Log: हिंदू मान्यताओं में जन्म तिथि और दिन का विशेष महत्व होता है। जब कोई शिशु जन्म लेता है, तो उसकी जन्म तिथि, वार और नक्षत्रों के आधार पर उसके व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन की दिशा को लेकर कई बातें बताई जाती हैं। व्यक्ति का जन्म जिस दिन होता है, उस दिन के अधिपति ग्रह का भी उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि शनिवार को जन्मे लोगों का स्वभाव, करियर और प्रेम जीवन कैसा होता है।
शनिवार और शनि ग्रह का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन का एक ग्रह स्वामी होता है और उस दिन जन्मे व्यक्ति पर उस ग्रह की विशेष छाया रहती है। शनिवार का स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें न्यायप्रिय और कर्मफल दाता कहा जाता है। इस दिन जन्म लेने वालों पर शनि ग्रह की विशेष कृपा और प्रभाव होता है।