फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और धनु राशि वालों को लक्ष्य को पूरा करने का मिलेगा मौका, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 07 Dec 2022 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी श्रेष्ठ कार्य में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका कुछ खर्च बढ़ सकता है। आप रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर देंगे और अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी की किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं,जिसके लिए बाद में उन्हें पछतावा होगा। आप अपने व्यवहार से कार्यक्षेत्र में सभी का दिल आसानी से जीतने में कामयाब रहेंगे।  मेष राशिफल 2023
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और व्यक्तित्व में सौम्यता बनाएं रखें। पारिवारिक मामलों में आप रुचि बनाए रखें। आपको आज संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने बजट को अहमियत देनी होगी। यदि आप बजट से हटकर चले,तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप छोटों की कुछ गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे।
वृषभ राशिफल 2023

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा। दान धर्म में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कुछ काम आप हड़बड़ी व जल्दबाजी में कर सकते हैं,जो आपको बाद में समस्या देंगे। आपकी अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। रिश्तों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी। आप अपने नीति व नियमों का पूरा पालन करेंगे। रिश्तों को निभाने का आप पूरा प्रयास करेंगे और किसी मित्र के सेहत की आपको चिंता सता सकती है। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते गति दें,नहीं तो समस्या हो सकती है। मिथुन राशिफल 2023
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई उपलब्धियां मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कार्य विस्तार पर भी पूरा जोर देंगे। आप कुछ प्रभावशाली परिणामों से उत्साहित रहेंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आप किसी नौकरी को लेकर यदि परेशान चल रहे थे,तो आपकी समस्या भी आज सुलझेगी।
कर्क राशिफल 2023
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मुलाकात करने जाना पड़े,तो अवश्य जाएं और आपके व्यक्तित्व में भी सुधार होगा। करियर को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपकी वह परेशानी भी समाप्त होगी। आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करें,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा और किसी कानूनी मामले में आपको अपने मन में चल रही बातें किसी से भी शेयर नहीं करनी है।
 सिंह राशिफल 2023
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और परोपकार के कार्यों के प्रति आपकी आस्था में विश्वास और बढ़ेगा। आप अपनी सूझबूझ दिखाते हुए काम और अपने लक्ष्य को पूरा करें। आध्यात्मिक कार्य को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे,जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है और आपके सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी।
कन्या राशिफल 2023

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपनों के सहयोग से किसी नए कार्य को करने का मौका मिलेगा और आप अपनी वाणी या व्यवहार में मधुरता बनाए रखें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आप कुछ मामलों में सहज गति से आगे बढ़ेंगे। विनम्रता से आज आपको कोई काम करना होगा,तभी वह पूरा हो सकेगा। आपको अपने किसी मित्र की बातों में आने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। परिवार में आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।
 तुला राशिफल 2023

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को निपटाने के लिए रहेगा,जो लोग अपने घर का निर्माण शुरू करना चाहते हैं,तो वह आज कर सकते हैं,उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आप अपने व्यापार रुटीन को बनाए रखें,तभी आप सकारात्मक लाभ उठा पाएंगे। आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने से आप उनसे घबराएंगे नहीं व उन्हें बखूबी निभाएंगे और साझेदारी में किए गए प्रयासों से आज आपको लाभ होगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता को भी आज संवारेंगे। आपको सोच विचार कर आज कोई निर्णय लेना होगा। माताजी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 2023

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको किसी परिचित से धन उधार लेने से बचना होगा। आप किसी काम के नियम व कानूनों को पूरा जानना होगा तभी आप उसमें आगे बढ़ेगे। आपको अपने किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा। आप मेहनत और लगन से काम करके सभी को हैरान करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज सम्मान बना रहेगा। आप यदि एक बजट बना कर चलेंगे,तो आप कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से किसी भी बहसबाजी में ना पड़े और बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी से सलाह की आवश्यकता हो,तो अनुभवी व्यक्ति से ले तो बेहतर रहेगा।
धनु राशिफल 2023

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा और आप किसी काम में निश्चिंत होकर आगे बढ़ेंगे और आपके लाभ का प्रतिशत भी ऊंचा रहेगा। आपको अक्समात अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने का मौका मिलेगा,जो प्रसन्नता का कारण बनेगा। विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करके अपने अपने घर परिवार के सदस्य व गुरुजनों को आश्चर्यचकित कर देंगे। आप मित्रों के साथ कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

मकर राशिफल 2023

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपको कोई सलाह दे,तो आपको उसे मानना होगा। परिजनों के साथ आप किसी मागंलिक उत्सव में सम्मलित हो सकते हैं। आपको किसी पैतृक संपत्ति के बंटवारे में चुप रहना होगा। करियर को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी,तो वह भी आज सुधरेगी। परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला आप भावेश में आकर ना ले। आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होती दिख रही है।
कुंभ राशिफल 2023
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है वह अपने आलस्य को त्याग करके आगे बढ़ेंगे। आपको व्यक्तिगत चर्चा में सम्मिलित होने से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें,नहीं तो कोई व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। आपका कोई निर्णय गलत साबित हो  सकता है। आपको अनुभव और योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप आज किसी मामले में संकोच ना करें,प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिससे उनका प्रेम और गहरा होगा। आपको किसी पुराने लेन-देन को आज निपटाना होगा।
मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें