rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अब तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से संवाद,लेखन,भाई,साहस और छोटी यात्रा का विचार किया जाता है। केतु इस भाव में बैठकर आपके सप्तम,नवम और एकादश भाव को देखने वाले हैं। केतु के इस गोचर के कारण आपके भाइयों को बढ़िया सफलता मिलेगी। धन और सम्पत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होगा। इस गोचर काल के दौरान की गई यात्रा में सफल होने के योग बनेंगे। आप किसी बड़ी धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकते हैं। दार्शनिक विचारों की जीवन में प्रधानता होगी। केतु की कृपा से मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आपका कोई नया काम भी शुरू होगा। व्यापारी वर्ग को केतु के इस गोचर से अच्छा मुनाफा होगा।