फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और तुला राशि वालों की समस्याएं होंगी खत्म, धन लाभ के मिलेंगे अच्छे अवसर

Thu, 22 Dec 2022 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई कठोर फैसला लेना पड़ सकता है। आप उसे भावनाओं में बहकर ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको व्यवसाय में किसी मामले में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के व्यवहार को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए उन्हें उनसे बातचीत करनी होगी और आप अपने घर की साफ सफाई व रख रखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। 

मेष राशिफल 2023 

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप कोई काम की शुरुआत करें, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिससे उनको खुशी होगी, जो लोग राजनीति क्षेत्र में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें कोई बड़ा मौका मिल सकता है। यदि आपने अपने कुछ कामों पर ध्यान नहीं दिया, तो वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता हैं। आपको किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

वृषभ राशिफल 2023

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपको तनाव रहने के कारण समझ नहीं आएगा किस काम को पहले किया जाए और किसे बाद में, जिसके कारण आप अपने कुछ काम को कल पर टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपका कोई आवश्यक कार्य है, तो उसे समय रहते पूरा करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलत सूचना दे सकता है, इसलिए आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप आज खुला खर्च करेंगे, जिससे बाद में आपको धन की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है।
मिथुन राशिफल 2023  
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपकी कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका तनाव बना रहेगा। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर आप व्यवसाय संबंधी कुछ कामों की लिस्ट बना सकते हैं। आप अपने धन को किसी बड़े निवेश में ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।
कर्क राशिफल 2023 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम से जोड़कर अच्छा नाम कमाएंगे और आपको आय के भी नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते निपटाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान को यदि आप कोई  जिम्मेदारी सौपेंगे, तो वे उसे समय रहते पूरी करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
सिंह राशिफल 2023 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा लाभ मिल सकता है व उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगा, लेकिन संतान के व्यवहार को लेकर आप चिंतित रहेंगे और आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी अहम मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
 कन्या राशिफल 2023 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। करियर को लेकर यदि आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो आज वह भी दूर होगी और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को उनके मित्र द्वारा कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर कोई काम ना करें, नहीं तो वह गलत हो सकता है और आपकी अपने अधिकारियों से झड़प हो सकते हैं।

तुला राशिफल 2023  

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे और आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिसे आप इधर-उधर के कामों में लगाने से अच्छा है कि अपने कामों को पूरा करने पर लगाए। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से पहले अपने साथी की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो वह कोई गलत सूचना दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे कोई सलाह मशवरा कर सकता है। माता-पिता की कोई बात आज आपको बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

वृश्चिक राशिफल 2023 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और बिजनेस को लेकर यदि आप पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे, उसमें भी स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। आपको अपने घर परिवार में चल रहे लडाई झगड़ें में दोनों पक्षों की सुनना होगा, तभी कोई निर्णय लेना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आज किसी भी परिस्थिति में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
धनु राशिफल 2023 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप संतान की समस्याओं का निपटारा कर सकेंगे। नवविवाहित जातकों के जीवन में कोई तनाव पनप सकता है, जिसे वह आपसी बातचीत से ही सुलझाएंगे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको आज कोई गलत तरीके से धन कमाने का मार्ग बताएं, तो आपको उस पर नहीं चलना है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको यदि पहले कोई चोट आदि लगी हुई थी, तो वह फिर से उभर सकती है।

मकर राशिफल 2023  

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप यदि व्यवसाय के किसी कार्य को लेकर  यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आपके पिताजी को यदि लंबे समय से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें व डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप अपने रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है और परिवार के सभी सदस्य भी उनकी आवभगत में लगे नजर आएंगे।

कुंभ राशिफल 2023  

विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा और आपके किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उस धन को वापस लाने में समस्या हो सकती है। संतान से आप किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, लेकिन फिर भी उनके लिए आपका प्रेम कम नहीं होगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे, लेकिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें सफलता हासिल होती दिख रही है।

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें