फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों को तरक्की और अच्छे अवसर के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 20 Dec 2022 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर यदि आप कुछ परेशान चल रहे थे, तो उनसे आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज तरक्की मिलेगी और उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने कामों से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे, लेकिन आपके मन में कुछ उलझनें बनी रहेगी। 

मेष राशिफल 2023 

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको भाईचारे को बढ़ावा देना होगा व सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं, उन्हें कुछ नए कामों के शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों की स्थिति पहले से बेहतर होगी और आपको किसी कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में चक्कर काटने पड़ेंगे, लेकिन फिर भी वह मामला नहीं सुलझ पाएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ेगा।

वृषभ राशिफल 2023

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसे बहुत ही सोच विचार कर लें। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और संतान आपसे किसी बात की जिद कर सकती है। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिखरे व्यापार के कामों को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा, नहीं तो आपका निर्णय गलत हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

 मिथुन राशिफल 2023  

विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग किसी बड़े सौदे को फाइनल करेंगे, जिसमें उन्हें लाभ भी अच्छा मिलेगा, लेकिन माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर की साफ-सफाई व रखरखाव आदि का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको नौकरी में किसी व्यक्ति की बातों में नहीं आना है, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको अपने मन में चल रही उलझनों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आपको सही निर्णय ले पाएंगे।

कर्क राशिफल 2023 

विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने कुछ फालतू खर्चा को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी, लेकिन आपको किसी मित्र की सेहत के प्रति सावधान रहना होगा और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
 सिंह राशिफल 2023 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, जो लोग सट्टेबाजी अथवा शेयर बाजार में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है व अच्छा लाभ कमा सकते हैं, लेकिन आपको काम की अधिकता होने के कारण थकान बनी रहेगी। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है।

 कन्या राशिफल 2023 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अनुमान की स्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा और आप अपने घर की सजावट कराने पर भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। 


तुला राशिफल 2023  

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलने से वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपके सुखों में वृद्धि होती दिख रही है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 2023 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपको कोई काम लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसे  आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। आप अपने मानसिक दबाव को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ व्यापारिक मामलों में आप यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपकी अपने किसी परिजन से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। दिन की शुरुआत बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

 धनु राशिफल 2023 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपने पहले कहीं अपने धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन कुछ कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपनी मेहनत से काफी धन कमा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव जाने का मौका मिलेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित यदि कोई मामला आपको लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें अभी भी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।

 मकर राशिफल 2023  

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामलों में समझौता करना पड़ सकता है, जिससे आपका मन का परेशान रहेगा, लेकिन आपको कोई निराशाजनक सूचना को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है और व्यापार कर रहे लोगों उन्हे पहचानकर उन पर अमल कर सकते है, जिससे आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि पिछले कुछ दिनों से आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो रही है, तो उसमें सुधार हो सकता है। आपको किसी मन में चल रही उलझन पर अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी।

कुंभ राशिफल 2023  

विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है और सिर दर्द आदि को लेकर आप परेशान रहेंगे और आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने से किसी दूसरे शहर जाना पड़ सकता है, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों से दूर हो सकते हैं। आप किसी वाहन को चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको किसी काम को लेकर अज्ञात भय सताएगा, जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आप किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचें।

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें