rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। वक्री बुध का गोचर अब धनु राशि में आपके धन स्थान से होगा। इस भाव से जातक के परिवार, वाणी और संचित धन का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके अष्टम भाव पर होगी। बुध के इस गोचर के कारण व्यापारी वर्ग को हानि होगी। इस समय किसी और को दिया गया धन अटक सकता है। इस समय मित्रों से मदद नहीं मिल पाने के कारण मन खिन्न रहने वाला है। आपको यह सलाह दी जाती है कि आप ससुराल पक्ष से धन से जुड़ा लेनदेन न करें।
वृश्चिक राशिफल 2023