rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई फैसला लिया, तो उसमें आप जीवनसाथी से बातचीत अवश्य करें। रोजगार की तलाश कर रहे लोग किसी बेहतर अवसर को पाकर प्रसन्न रहेंगे। आपको भाई व बहनों से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करनी होगी, लेकिन आज किसी की बातों में आकर आप कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।