फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क और धनु राशि वालों के प्रताप में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Wed, 17 Jul 2024 12:30 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 जुलाई का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। कुछ विशेष काम में समस्या रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने से ज्यादा दूसरे के काम पर ध्यान न दें, आपको समस्या हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपका यदि कुछ धन लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनके साथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आपने कुछ कर्ज लिया हुआ था, तो उसे आप उतारने में सफल हो सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कुछ उलझन रहने के कारण समस्या आ सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि कोई मतभेद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आप अपने जीवन से  एक नई सीख लेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई मित्र संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी दूर होगी। व्यवसाय से जुड़ी जानकारी आप किसी को शेयर ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी धन संबंधित जानकारी को शेयर कर सकता है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपके खर्च बढ़ने से समस्या आएंगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपनी बुद्धि से काफी कुछ प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार  कर रहे लोगों के लिए  दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आप किसी की सलाह से काम ना करें, नहीं तो आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।  कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां पर पूरा फोकस बनाएंगे, तभी आप अपने काम को आसानी से समय से पूरा कर पाएंगे। आपको   विदेश में रह रहे परिजन की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात को कह सकते हैं। आप तरक्की की राह पर आप आगे बढ़ेंगे।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है।  परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगा। आपको किसी काम में गलती होने के कारण अपने पिताजी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। यदि आप अपने आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। आपको कोई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रताप व प्रभाव में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी में व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी से कोई भी बातचीत बहुत ही देखभाल कर करें। आपको किसी नई योजना की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। यदि आप पहले से बीमार चल रहे हैं, तो उसमें आपके कष्टो में कमी आएगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।  आप किसी के बीच में ना बोले, नहीं तो वह वाद विवाद बढ़ सकता है।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा मौका मिलने की संभावना है। आप उसे अपने हाथ से जाने ना दें। कोई नई संपत्ति खरीदने का सपना आपका पूरा हो सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो उससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखना होगा, क्योंकि इधर-उधर के कारण आपके मन में कुछ नकारात्मक समस्याएं जन्म ले सकती हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। धार्मिक आयोजनों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं  दूर होगी और परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। बिजनेस में आपको किसी परिवार के सदस्य की सलाह से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर  कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें