rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आप कुछ नया खरीदने का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आप काफी अच्छा धन लगाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, क्योंकि आपको आपके किए गए कामों के लिए सराहना मिल सकती है। पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। यदि आपने किसी से पुराना कर्जा लिया है, तो उसे समाप्त कर दे, तो बेहतर रहेगा।