लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन का ज्यादातर समय रोमांच और खुशी से भरा रहने वाला होगा। जो लोग किसी के साथ प्रेम बंधन में हैं उनके मन में साथी के साथ आज घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ आज कुछ मनमुटाव हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज जो प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। साथी संग किसी बात पर अनबन हो सकती है। मन में कुछ असमंजस में रहेगा। विवाहित जोड़ों के बीच में आपसी दूरियां बढ़ सकती हैं। तकरार न बढ़ने पाए इसलिए संयम रखें। आपको सेहत संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज एक रोमांटिक दिन है। दिन खुशी और रोमांस के साथ बीतेगा। अपने पार्टनर या दोस्त को रात्रिभोज बाहर ले जायें। इससे आपसी समझ और प्यार मजबूत होगा।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज अपने प्रेमी से खुलकर मन की बात साझा करेंगे। आज नए दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने साथी को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के जातकों के लिए लव लाइफ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। एक दूसरे के बातों का सम्मान करेंगे। आज मन रोमांटिक हो रहा है। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। वहीं आज कोई गलत हरकत न करें, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज प्रेम जीवन व्यातीत करने वाले लोग किसी बड़े मुद्दे पर सही फैसला ले पाएंगे। परिवार में मन मुटाव हो सकता है। आज आप अपने बुद्धि-बल से लोगों पर ज्यादा अच्छा प्रभाव छोड़ेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेमी के साथ ब्रेकअप हो सकता है। नाराजगी को दूर करने के लिए सोशल मीडिया पर अच्छा सा मैसेज भेजें। आज आपको धैर्य रखना होगा। आज परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): विवाह के इच्छुक युवक-युवती के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। हल्का-फुल्का मजाक आपसी रिश्तों को बेहतर बनाएगा। साथी को अपने करीब लाने के लिए आज आपको कुछ रोमांटिक करना पड़ेगा।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज खर्च की अधिकता रहेगी। बच्चों का रिजल्ट आपको तनाव दे सकता है। अपने परिवार के साथ जयादा समय व्यतीत करें। रिश्तों में सुधार होगा।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप सही फैसले लेंगे। आपके मित्र आपसे प्रभावित होंगे। आपकी मदद से मित्रों को भी लाभ होने का योग है। आज शाम अच्छी बीतेगी। अविवाहित लोगों की सगाई का योग भी बन रहा है।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको अपने रिश्तों में कुछ समझौते करने पड़ेंगे। गर्लफ्रेंड को मनाने और प्रेम को बढ़ाने के लिए नरमी से काम लेना पड़ेगा। सोशल मीडिया से अच्छा सा संदेश भेजकर उनके चेहरे पर ख़ुशी ला सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जो लोग प्रेम संबंध में वे एक-दूसरे को समय दें। समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। इससे आपके संबंध और आपसी समझ में सुधार होगा। तनाव आज आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। खराब बर्ताव से आपके प्रेमी का मूड खराब हो सकता है।