rashi
- फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा। आपको अपनी अच्छी सोच को बनाए रखना होगा। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई कार्य यदि लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है।