फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: तुला राशि के जातक पार्टनर के साथ घुमने की योजना बना सकते हैं, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 15 May 2025 06:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : adobe stock
Love Horoscope 15 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Numerology: इन चार मूलांक वालों का मई माह में शुरू होगा अच्छा समय, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्की

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Vyatipat Yoga: सूर्य-चंद्र के दुर्लभ व्यतिपात योग से प्रभावित होंगी ये राशियां, करियर पर पड़ेगा सीधा असर

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम भावनाओं की प्रबलता महसूस होगी। यदि आप किसी को मन ही मन पसंद करते हैं, तो आज वह भावना व्यक्त करने का साहस मिलेगा। ग्रहों की स्थिति आपके प्रेम प्रस्ताव को सकारात्मक परिणाम दिला सकती है। जो पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए दिन अच्छा है । साथी के साथ भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। दाम्पत्य जीवन में भी तालमेल बना रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के कारण साथी को समय न दे पाने की स्थिति बन सकती है। यह दूरी कुछ गलतफहमियों को जन्म दे सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नया आकर्षण प्रवेश कर सकता है। प्रेम प्रस्ताव भेजने या स्वीकार करने के लिए दिन शुभ है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों में गहराई आएगी, लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से भ्रम की स्थिति बन सकती है। सच्चाई को लेकर स्पष्टता बनाए रखें। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा समय है। कोई पारिवारिक मित्र या परिचित विवाह प्रस्ताव ला सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता संभव है, खासतौर पर पार्टनर की सेहत को लेकर संवेदनशील रहें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज का दिन आपके दिल की बात कहने के लिए उपयुक्त है। जिनके संबंधों में असमंजस था, वे आज समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग प्रबल हैं। यदि आप लंबे समय से किसी संबंध को विवाह में बदलना चाह रहे हैं, तो प्रयास आरंभ कर सकते हैं। परिवार की सहमति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  किसी पुराने साथी या स्कूली मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे संबंधों की शुरुआत दोबारा हो सकती है। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो दिन को रोमांटिक बनाने का प्रयास करें। सूर्य और शुक्र का प्रभाव प्रेम में ऊर्जा भर रहा है, जिससे आप आत्मविश्वास के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  आज का दिन आत्ममंथन का है । आपको यह सोचना होगा कि आप अपने रिश्ते में क्या चाहते हैं। रिश्ते में पारदर्शिता लाना आवश्यक है, नहीं तो संदेह उत्पन्न हो सकता है। पार्टनर से कोई पुरानी बात उजागर हो सकती है, जिससे असहजता हो, पर संवाद से ही हल निकलेगा। संयम रखें और जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या समय बिताने का प्लान बन सकता है, लेकिन राहु के प्रभाव से कुछ कहासुनी होने की संभावना भी है। छोटी बातों को बढ़ावा न दें। यदि आप संयम और समझदारी से काम लेते हैं तो संबंध और गहरा होगा। प्रेम में थोड़ी कड़वाहट भी मिठास को बढ़ाती है । यही भाव आज अपनाना होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): भावनात्मक रूप से आप आज काफी संवेदनशील रहेंगे। प्रेम संबंधों में ईमानदारी और स्पष्टता से रिश्ता मजबूत होगा। कोई गुप्त बात खुल सकती है, जिससे रिश्ते की परीक्षा हो सकती है, लेकिन अगर विश्वास है तो संबंध और प्रगाढ़ होगा। अविवाहितों के लिए आज कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पुराने संबंध या यादें आज दिल-दिमाग पर हावी रह सकती हैं। यदि आप किसी से अलग हुए हैं, तो पुनः संपर्क की संभावना है। वर्तमान प्रेम संबंधों में स्थायित्व लाने के लिए दोनों को भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। यात्रा या किसी आयोजन के दौरान नया परिचय हो सकता है, जो आगे चलकर प्रेम में बदल सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम संबंधों में संवादहीनता की स्थिति बन सकती है। यदि आप अपने साथी से दूर महसूस कर रहे हैं, तो आज बातचीत का प्रयास करें। चंद्रमा का प्रभाव आपके मन में असमंजस उत्पन्न कर सकता है, लेकिन बात करने से बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा। संयम रखें और बिना बात के गुस्से से बचें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका प्रेम जीवन स्थिरता की ओर बढ़ेगा। जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। किसी विशेष योजना या यात्रा का प्लान बना सकते हैं, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। अविवाहितों के लिए मित्रता प्रेम में बदल सकती है । थोड़ा धैर्य रखें और संकेतों को समझें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में स्थिरता और शांति लाने के लिए आपको पहल करनी होगी। साथी से खुलकर बात करें। मन की बात दिल से कहेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा। अविवाहितों के लिए यह समय आत्ममंथन और दिशा तय करने का है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें