फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: कर्क राशि वालों का पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 13 Feb 2025 06:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
13 February Ka Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 13 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिवार में अनुशासन और शांति के लिए कुछ नियम और कायदे रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज अपने दिल की बात दिल में ही रखने में भलाई है। सिंगल्स भावनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पारिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर का वातावरण मधुर रहेगा। शाम को मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टूगेदर होने से खुशी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका पार्टनर के साथ अच्छा ताल मेल रहेगा। किसी तरह की लापरवाही से बचें। एक गलती आपके रिश्तों में दूरियां ला सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): परिवार का आपसी सामंजस्य रखने से घर में व्यवस्था बनी रहेगी। परिवार के साथ घूमने का भी प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम के मामले में संघर्ष करना पड़ सकता है क्योंकि आपका साथी आपकी बात को बिल्कुल नहीं समझेगा। पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और पारदर्शिता रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ नजदीकी बढ़ेगी। किसी दोस्त के अचानक मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी और खुशी मिलेगी। घर का माहौल अनुशासित और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है। संबंध अच्छे होंगे या समझौता हो सकता है। रोमांटिक पहलुओं में समय बिताएंगे । रिश्ते में गहराई आएगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): विवाहित संबंधों में तालमेल बनाकर रखने से घर की व्यवस्था उचित रहेगी। धार्मिक काम होंगे। लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपके रिश्तों में कुछ तकरार रहेगी। पार्टनर आपकी इमोशनल सिचुएशन को नहीं समझ पाएगा। आप हर्ट हो सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर हो सकता है। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। आपके और जीवन साथी के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): नए समझौते किए जा सकते हैं। जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था सुखद रखने में सामंजस्य होना जरूरी है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें