Valentine's Day 2025: एक साल में 12 महीने होते हैं, जिसमें फरवरी माह प्रेम के लिए जाना जाता है। इस माह में सभी प्रेमी-प्रेमिका जीवनसाथी से अपने प्यार का इजहार करते हुए, एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। आमतौर पर सभी लोग फरवरी आने का इंतजार करते है,और वर्तमान में यह माह जारी है। दरअसल, फरवरी माह की 7 तारीख से 'वैलेंटाइन वीक' की शुरुआत होती है, जो अब समाप्ति की ओर है। इस दौरान 14 फरवरी को सबसे खास और महत्वपूर्ण दिन माना गया है, क्योंकि इस दिन 'वैलेंटाइन डे' मनाया जाता है।
कहते हैं कि 'वैलेंटाइन डे' पर प्रेम का इजहार करने से साथी के साथ रिश्तों में मजबूती बनी रहती है। आमतौर पर लोग 'वैलेंटाइन डे' पर लव पार्टनर के साथ घूमने की योजना बनाते हैं और उन्हें कोई उपहार भेंट करते हैं। इस दौरान कुछ लोग उपहार की खरीदारी को लेकर असमंजस में बने रहते हैं कि, उन्हें जीवनसाथी के लिए क्या खरीदना चाहिए। ऐसे में आप इस 'वैलेंटाइन डे' पर अपनी राशि के अनुसार भी जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं, यह बहुत शुभ होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।