weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप बीते कुछ समय से किन्हीं कारणों के चलते अपने लक्ष्य से भटक गये थे तो इस सप्ताह आप एक बार फिर पूरे मनोयोग से उसे हासिल करने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे। खास बात ये कि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
करियर-कारोबार की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चाल नाकाम होगी और आपका कद और पद बढ़ेगा। यदि आप रोजी-रोजगार में बदलाव की सोच रहे थे आपकी यह मनोकामना भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आपको किसी दूसरी संस्था से अच्छा आफर आ सकता है।
व्यवसाय की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ है। इस सप्ताह पूर्व में किसी योजना अथवा शेयर आदि में किए गए निवेश से लाभ मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बनेंगे। मसलन, कारोबारियों का बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। पूरे सप्ताह परिजनों, मित्रों एवं जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीले चंदन का तिलक अर्पित करके नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।