फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 28 Dec: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 28 Dec 2022 08:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
28 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Kark Rashifal 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल
Mithun Rashifal 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, पढ़ें उनका वार्षिक राशिफल
Vrishabha Rashifal 2023: वृषभ राशि वालों को नए साल पर रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल
Kumbh Rashifal 2023: कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें साल 2023 का वार्षिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जिंदगी की बोरियत दूर करने के लिए अभी कोई विशेष योजना बनाएं। अपने काम से ब्रेक ले कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और इन यादगार पलों को समेट लें। आज थोड़ा आराम करने और इन क्षणों को पूरी तरह से एन्जॉय करने का दिन है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपके पास आपका परिवार और दोस्त हैं जिनके साथ आप पुरानी सुनहरी यादों में खो जायेंगे। अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। आपका दोनों का साथ पूरी दुनिया को जीत सकता है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):अपने अनुभवों से जीवन के खास निर्णय लेने का समय आ चुका है। आपका चार्म आज आपको अपनी मुहब्बत से मिला सकता है या कोई नजदीक दोस्त आपको प्रभावित करने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): पारिवारिक संघर्ष को सुलझाने में भी समय व्यतीत हो सकता है। आज आप अपने आप में एक अजीब सी ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके सहकर्मी और दोस्त दोनों आपकी हर काम में मदद करेंगे और साथ ही आपकी तारीफ भी करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपका पूरा मूड आज एन्जॉय करने का है। आप अपने साथी के साथ क्वालिटी समय बिता सकते है। अपने प्यार के प्रति भी आपका रवैया आज नम्र रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): मेहनत से आप अपने जीवन में रंग भर सकते हैं और इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। अभी आप अपने आपको श्रेष्ठ और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं वो आपके साथ है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवन में आये बदलाव रिश्ते को नया आकार देते है। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय व्यतीत होगा और इससे आप उनसे मजबूती से जुड़ेंगे। जिनसे आपका प्यार का रिश्ता है उनसे कुछ मतभेद हो सकते है इसलिए अपने साथी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज दें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पिछले दिनों व्यस्त होने के कारण आप आज का दिन आराम से बिताना चाहते हैं। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करने के लिए यह दिन उपयुक्त है। लव लाइफ को महकाने के लिए दोनों मिल पर कोशिश करें इससे आपके स्वप्न वास्तविकता में बदल जाएंगे। 

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): कुछ नए संबंध बनेंगे जिनसे आपको लाभ होगा। आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त निकालें। ध्यान रहे, आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपका खुशहाल संसार तबाह कर सकती है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दिल की बातों को दिल में ही रखने की जगह हिम्मत करके उन्हें बता दें और इसके लिए एक प्यार भरा मैसेज जादू की तरह काम करेगा। शांति के इस चरण में आप बेहद उत्साही और खुश हैं, बस इन पलों को जीना चाहते हैं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):कुछ बड़े निर्णय लेने के लिए यह सही समय है। अपने पति/पत्नी के साथ निजी मुद्दों पर बातचीत करना आज आपके कार्ड में है। अपने दिल की बात सुनें और आप सच में उसे पाएंगे जिसे आप चाहते है। सच्चे प्यार की तलाश है तो कुछ समय इंतज़ार करें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दिल की बातों को दिल में ही रखने की जगह हिम्मत करके उन्हें बता दें और इसके लिए एक प्यार भरा मैसेज जादू की तरह काम करेगा। शांति के इस चरण में आप बेहद उत्साही और खुश हैं, बस इन पलों को जीना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें