Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कुछ लोग उदासी या अकेलेपन के कारण आप आज निराश महसूस कर सकते हैं। आप किसी प्रिय के साथ के लिए आज कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। उदास ना हों, आपके गुणों और स्नेह के कारण कोई खास आपकी तरफ आकर्षित होगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने साथी की छोटी समस्या को हल करना आपके लिए चुटकी बजाने जितना आसान है। आप अपने पार्टनरके साथ जुड़े इस मुद्दे का समाधान करने वाले हैं। इम्प्रैशन अच्छा पड़ेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अचानक टुटा हुआ संबंध आपके जीवन में खटास भर सकता है लेकिन इन बातों को गंभीरता से न लेकर जीवन में आगे बढ़ें। जीवन बदलाव का दूसरा नाम है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज अपने पार्टनर के साथ नोकझोंक होने की भी संभावना है किंतु आपकी प्यारी बातें उनका दिल भी जीत लेंगी। प्रेम का मतलब किसी का हमेशा पास रहना नहीं होता बल्कि हर समय साथ देना होता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आपकी आवाज़, चेहरा और आपके अन्य गुण किसी को भी लुभाने के लिए पर्याप्त हैं। इस समय आपके सहयोगी या पड़ोसी आपके कष्ट का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपके लिए आपका सामाजिक और निजी जीवन पहले नंबर पर हैं। आप अपने अतीत को भुला कर आगे बढ़ना चाहते हैं, इसके लिए आप पुराने दोस्तों के साथ सुलह करें और उनके साथ समय बिताएं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपकी एक तीव्र इच्छा अपने साथी से अपने प्यार का इजहार करना है और इसके लिए आप कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते। दो लोगों के बीच में प्यार के साथ साथ सम्मान और विश्वास होना बहुत ज़रूरी है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यदि सामने वाला अपनी दिल की भावनाओं को भी आपके साथ बाँट सकता है और सहज रहता है तब यह प्यार है। आज जहाँ भी जायेंगे, सफलता आपके साथ होगी।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपका पार्टनर आपसे बहुत उम्मीदें रखता है और आप भी इन्हे पूरा करने में पूरी जान लगा देंगे। आपका आत्मविश्वास आपके रिश्ते को रंगीन करने में जादू जैसा काम कर सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज कुछ रोचक और शिष्ट लोगों का आपके जीवन में आगमन हो सकता है जो प्रभावित करेंगे। अपने सोलमेट का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने रोमांटिक जीवन को महकाने के लिए अभी कुछ खास प्रयास कर के अपने प्रिय को खुश करें। आप दोनों के बीच की समझदारी के कारण आपका प्यार भरा जीवन संगीतमय है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप किसी खास के लिए प्रेम भरी भावनाओं का अनुभव कर सकते है। आप दोनों अपने जीवन के हर अनुभव को शेयर करें और इससे आपका रिश्ता और भी निखरेगा।