फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 September Ka Love Rashifal: : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Sun, 24 Sep 2023 07:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
24 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

Shani Sade Sati: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, जानिए इसका गणित और शुभ-अशुभ प्रभाव
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन चिंता भरा रहेगा जहाँ आपको अपने प्रयासों व मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा लेकिन उदास न हों और कोशिश जारी रखें। प्यार में आयी बाधाओं को आप अपनी रचनात्मकता और सकारात्मकता से दूर कर लेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): काफी समय से बचा हुआ काम आज आप पूरा कर लेंगे जिससे आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको संतुष्टि मिलेगी। अपने साथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ़ साफ़ व्यक्त करें।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मनोरंजन, आनंद और अपना प्यार तीन ऐसी चीज़ें हैं जिन्हे आप अभी मिस कर रहे हैं। अपने प्रेमी को यह अहसास कराना न भूलें कि आपके लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं। याद रखें , प्यार के खेल में बुद्धिमता और कल्पना से हर सपना पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अनावश्यक कामों या गतिविधियों से बचें। कुछ जाने पहचाने चहरे आपको परेशान कर सकते हे लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हैं। अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते हैं । 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने में देरी न करें। आज भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। घरेलू मामले आपको अशांत कर सकते है लेकिन आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा । 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। याद रखें प्यार का मरहम हर दर्द को दूर करता है।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):छोटी और साहसिक यात्रा के लिए जीवन का यह चरण सर्वोत्तम है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके साथ कौन है। अगर आप पुरुष हैं तो किसी खास महिला से मुलाकात की भी संभावना है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर आपके निजी या व्यावसायिक जीवन में किसी भी तरह का मतभेद हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज अच्छा दिन है। नयी चीज़ें आपको आकर्षित करेंगी और आप नए बदलावों का आंनद लेंगे।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):इस समय परिवार आपकी प्राथमिकता है किंतु ऐसे में खुद और अपने साथी को समय देना न भूलें। अपने प्रियतम के साथ बैठकर भविष्य की योजना बनाने से रोमांटिक और कुछ नहीं हो सकता। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज भाई/बहन की परेशानियों को भी सुलझाएंगे। इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ रहना चाहते है। यह क्षण आराम, आनंद और उपभोग से भरे हुए हैं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके निस्वार्थ प्रेम, मुहब्बत और योग्यता को देख कर सब आपको सराहेंगे। अगर कोई क्यूटी आपसे फ़्लर्ट करें तो हैरान न हो, आपका कूल और चार्मिंग व्यक्तित्व है ही ऐसा।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): भावनात्मक सुख आपकी प्राथमिकता रहेगी और यह उन चीज़ों का मज़ा लेने का समय हैं जो आपके पास हैं। वैवाहिक सुख का भी योग बन रहा हैं इसलिए अपने दिल की बात का इजहार कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें