फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 22 Apr 2024 06:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
22 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दो लोगों के बीच में प्यार के साथ साथ सम्मान और विश्वास होना बहुत ज़रूरी है। आज एक नया रूप या हेअरकट आपके करिश्मे को बढ़ाएगा जिससे आपका क्रश भी आपको नोटिस करेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):यदि सामने वाला अपनी दिल की भावनाओं को भी आपके साथ बाँट सकता है और सहज रहता है तब यह प्यार है। उन लोगों का ध्यान रखें जो आपका हमेशा साथ देते हैं। अपने जीवन और रिश्ते का सम्मान करें। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताएं। आगे बढ़ कर उन्हें गले लगाएं क्योंकि शब्दों से ज्यादा आपका काम बोलता है। अपनी नजर मंजिल पर रखें और ध्यान रखें कि कोई आपका ध्यान न भटकाए।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने घर के मामलों के लिए व्यस्त कामों से समय निकालें और अपने प्यार करने वालो के सुझावों का सम्मान करें। आज आपकी खूबियों और व्यक्तित्व की ओर कोई आकर्षित हो सकता हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):मतभेदों से बचने के लिए कोई भी बात करने से पहले सोच विचार कर लें। अपने सोल मेट को समझने की कोशिश करें क्यूंकि रिश्ता केवल एक तरफ से ही नहीं निभाया जाता बल्कि इसके लिए दोनों की समझदारी और सूझबूझ होना ज़रूरी है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): इस समय माता पिता आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें और रोमांटिक जीवन मे बदलाव के बारे मे सोचें। किसी से प्यार है, तो आज का दिन इसे व्यक्त करने के लिए शुभ है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):आप में से कुछ आज अपने पार्टनर को रिझाने के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश कर सकते है लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपके व्यक्तित्व का हिस्सा है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर साथी की तलाश है तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि इंतज़ार का फल मीठा होता है। लिव इन पार्टनर या कोई करीबी मित्र आज आपके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):नए वातावरण में नए सम्बन्ध बनेंगे। बड़े कदम उठायें और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में अपना ध्यान केंद्रित करें। यह न केवल आपके कार्यस्थल बल्कि आपकी रोमांटिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):कुछ लोग उदासी या अकेलेपन के कारण आप आज निराश महसूस कर सकते हैं। उदास ना हों, आपके गुणों और स्नेह के कारण कोई खास आपकी तरफ आकर्षित होगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप इस बात को अनुभव करेंगे कि दोस्ती खुशियों को दुगना करती है जबकि दुखों को कम कर देती है। याद रखें, आपका पार्टनर आपका सच्चा दोस्त है जो हर सुख-दुःख में आपके साथ रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अचानक टुटा हुआ संबंध आपके जीवन में खटास भर सकता है लेकिन इन बातों को गंभीरता से न लेकर जीवन में आगे बढ़ें। जीवन बदलाव का दूसरा नाम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें