फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 19 Aug 2024 06:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
19 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिनभर काम के चलते आप अपने लव पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जिसके चलते आपका साथ आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर को खुश करने के तारीके खोजने होंगे। वहीं दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी खास विषय पर आप अपने साथी संग चर्चा कर सकते हैं और आगे की तरफ बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपको अपने साथी का विशेष ध्यान देना होगा नहीं फिर आपका साथी आपसे दूर जा सकता है। आपको अपने दिल का बात को सुनते हुए साथी को रोमांटिक टूर  पर ले जाएंगे। साथी को उपहार देना न भूलें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए अनुकूल समय है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के चलते कई लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज प्रेमी जातकों के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है ऐसे में आपको सावधान रहना होगा। साथी की भावनाओं की कद्र करते हुए मामले को बड़ा न होने दें। नहीं तो अलगाव की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पूरा दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला हो सकता है। साथी संग कहीं लंबी दूरी की रोमांटिक यात्रा पर निकल सकते हैं। वहीं जो लोग किसी से मन ही मन प्रेम करते हैं वे लोग आज अपने प्रेम का इजहार कर दें। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथी के साथ आनंद उठाएं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा जिस कारण से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होगा। एक दूसरे की खुशियां मिल बांटकर इसका आनंद लें। पार्टनर संग आप भविष्य की किसी योजना पर काम कर सकते हैं। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलों से भरा रहने वाला हो सकता है। आपको अपने पार्टनर संग रिश्तों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। साथी के भावनाओं की कद्र करना आपके रिश्ते के लिए बहुत अच्छा होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  आज आपको किसी खास योजना में अपने पार्टनर की तरफ से काफी प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे आपके मन में साथी के प्रति प्रेम भावना पहले के मुकाबले काफी मजबूत होगी। जो लोग अपने साथी को जीवन साथी बनाने के मूड में हैं उन्हे सफलता मिल सकती है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज अपने साथी के अहंकार भरी बातों से आपका मन दुखी हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी के साथ और समर्पण की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आज आपको किसी दूसरे की बातों में नहीं आना है नहीं तो बेवजह आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथी के अलावा दूसरे से दिल लगाने की भूल न करें नहीं तो आपका रिश्ता टूट सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आपको अपने प्रियतम से बहुत ही खुशियां मिलने वाली है। साथी आपसे बेपनाह प्यार करेगा जिसकी वजह से सारा तनाव दूर हो जाएगा। आपको अपने साथी को भी भावनात्मक रूप से साथ दें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आज आप साथी संग किसी रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं, जहां पर प्रेम प्रसंग अच्छे रहेगा। अपने लव पार्टनर से विवाह के प्रस्ताव मिल सकता है। लव लाइफ बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपके रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने साथी की भावनाओं का खास ध्यान देना होगा। साथी की कुछ समस्याओं की तरफ आपका ध्यान जा सकता है जिससे आप उसका हल निकालने में लग जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें