लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके आकर्षण और लक का करिश्मा कुछ ऐसा है जिसके कारण आज आपको जीवन के हर पहलू में सफलता प्राप्त होगी। अपने रोमांटिक जीवन नमकीन बनाने के लिए आपको कुछ खास प्रयास करके अपने प्रियतम को खुश करना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): नए रिश्ते आपके जीवन में नई उमंग लेकर आएंगे। जो लोग रिश्ते में हैं वो जीवन की नयी मिठास का अनुभव करेंगे। जो लोग सिंगल हैं वो साथी की तलाश में व्याकुल हो सकते है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अभी सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले रहने के मूड में हैं। अगर किसी को दिल से चाहते हैं तो आगे बढ़कर अपने प्रेम का इजहार करें। उन्हें उपहार दें या सिर्फ एक गुलाब का फूल, वो आपसे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप उत्सुक और उत्साहित हैं व उन लोगों की संगत का मज़ा ले रहे हैं जो आपकी परवाह करते है। अपने प्रेमी के लिए आपके मन में उमड़ा प्यार आपको प्रफुल्लित रखेगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पिता या पिता तुल्य कोई व्यक्ति आपकी प्रेरणा का स्रोत हैं जिनके साथ आप सिद्धांत और गूढ़ रहस्य पर चर्चा होने की सम्भावना है। रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुएगी।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अगर कोई आपसे अपनी दिल की बातों को शेयर करता है तो इसका अर्थ है कि वो आपके प्रति आकर्षित है, इस मौके को व्यर्थ न जाने दें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपका हंसमुख स्वभाव आपको मित्रतापूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते है। आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पति पत्नी के रिश्ते में शारीरिक आकर्षण नहीं बल्कि दिल से जुड़ाव होना ज़रूरी है। आपकी पर्सनालिटी और गुणों के कारण हर कोई आपको जानना और आपके करीब आना चाहता है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपकी लवलाइफ बहुत ही रसपूर्ण हैं किंतु कुछ उतार चढ़ाव आज आपके मूड को परिवर्तित कर सकते हैं। अपने पार्टनर की सुने और शांत रहें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी। अगर आपका प्रेमी कहीं दूर हैं तो आज मिलने की संभावना हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दुश्मनों, विवादों या क़ानूनी मुद्दों में उलझे रहने से आपका दिन संकट भरा रहेगा। आपके प्रेम में अलौकिक शक्ति है जो आपके जीवन को रोशन कर देगी। आप स्वयं अपने रिश्तों में नयापन ला सकते है इसलिए दूसरों पर विश्वास न करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे। कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा।