फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क और धनु राशि वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, बाकी के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 18 Jan 2023 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, जिससे परिवार के सदस्यों में चल अनबन भी समाप्त होगी। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों को समय से पूरा करें। आपको समाज के हित में काम करने की सोचनी होगी। राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोग किसी समारोह में सम्मानित होंगे, जहां उन्हें कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ खास खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे और उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान सम्मान रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह मे यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज उस पर मुहर लग सकती है। ऑफिस में आपका अपने जूनियर से किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है, लेकिन फिर भी आप परेशान नहीं होंगे।  

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कठिन कार्य को करने में हार नहीं माननी है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या हो, तो आपको उसे नजरंदाज नहीं करना है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों के साथ चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बडी डील को फाइनल करें, तो उसमें अपनी आंखें व कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप यदि किसी परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन पर वह खरी उतरेंगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ऑफिस में आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को ज्यादा उत्साहित होकर नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको कुछ झगड़ालू व ईषालु मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपके बनते हुए कामो में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार में आप सोच समझकर आगे बढ़े और किसी से बिना सोचे समझे कोई काम ना करें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आप पूरी आस्था दिखाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी प्रशंसा होगी और भाई बहनों से आपको पूरी मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात आपके लिए समस्या लेकर आ सकती हैं। आपने अपने डेली रूटीन में यदि कुछ बदलाव किया, तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आप दूसरों की मदद करने में भी पुरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपको कोई सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमी को दूर करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। घर परिवार में आप लोगों के बीच चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे, लेकिन यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि जाग सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे आप अपने कामों को करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपके वापस मिलने की संभावना है, लेकिन आपको आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी में प्रमोशन मिलने से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कोई भी निर्णय परिवार के सदस्यों की सहमति से ले, नहीं तो वह गलत हो सकता है। ऑफिस में  यदि आपने अपने मन की बातों को किसी से शेयर किया, तो बाद में आपको वह फायदा उठा सकता है। विद्यार्थियों यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है। आप किसी काम को करने में पूरी उत्सुकता दिखाएंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग आज व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई अच्छा काम मिल सकता है। आप  दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से मुक्ति मिलेगी और खुशियां बढ़ेगी। आपको अपने परिवार में सदस्यों के साथ भी कुछ समय बिताने के लिए समय निकालना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं और आप अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो यह आपके लिए कोई पेट संबंधित समस्या लेकर आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आपको उसे आगे फॉरवर्ड नहीं करना है। यदि आप  किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें