लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप किसी भी समस्या का सामना करने के लिए तैयार हैं। बेझिझक आगे बढ़े, सफलता आपके कदम चूमेंगी। कोई खास दोस्त या सहयोगी आपके करिश्मे के कारण आपकी और आकर्षित हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): बड़े भाई बहन आपके प्रेम संबंधों के विकास में सहयोग देंगे। आप और आपका पार्टनर यह अच्छे से जानते हैं कि यह समय आपके लिएअच्छा है। आप आज किसी खास के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे, अगर ऐसा है तो अपने दिल की बात करने में देर न करें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन और रोमांस की समस्याओं को सुलझाने के लिए आप दोनों की समझदारी और सूझबूझ ही काफी है। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बनें हैं इस बात पर पूरा विश्वास करें। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे खुश हैं बस आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका हंसमुख स्वभाव आपको मित्रतापूर्ण और नम्र बनाता है और आपके यही गुण दूसरों को आकर्षित करते है। आप अपने नए रिश्ते को लेकर खुश और उत्साहित हैं। आपके सितारे यह बता रहे हैं कि आपका यह रिश्ता लम्बा चलने वाला हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अगर किसी के प्यार में पागल हैं तो उन्हें इस बात को बताने में देर न करें क्योंकि बाद में पछताना पड़ सकता है। आपकी लवलाइफ बहुत ही रसपूर्ण हैं किंतु कुछ उतार चढ़ाव आज आपके मूड को परिवर्तित कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने पार्टनर की सुने और शांत रहें। अगर आप दोनों किसी भी काम को साथ मिलकर करेंगे तो आपको हमेशा सफलता प्राप्त होगी। अगर आपका प्रेमी कहीं दूर हैं तो आज मिलने की संभावना हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने सोलमेट पर विश्वास करें क्योंकि विश्वास की नीव पर ही रोमांस और प्रेम का रिश्ता विकसित होता है। बीमार होने की संभावना है, अपना ध्यान रखें। आज आप के कुछ ऐसे दोस्त बनाने वाले है जो जिंदगी भर आपका साथ देंगे।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): कामों में व्यस्तता के कारण आज आपको प्यार का समय थोड़ा कम मिलेगा। अपने लव वन का आज खास ध्यान रखें क्योंकि यह रिश्ता शीशे की तरह होता है और ज़रा सा ठेस लगने से टूट सकता है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने लिव इन पार्टनर या करीबी मित्र का खास ध्यान रखें जो हमेशा आपका साथ देते हैं। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को अभी इंतज़ार करने की ज़रूरत है। जीवन में रिश्तों को कभी भी बोझ न समझें बल्कि इन्हे खुल कर एन्जॉय करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): एक पारिवारिक संघर्ष से गुजरना पड़ सकता है। आज आप लव लाइफ और रोमांस के बारे में विचार कर सकते है। रिश्ते में यह ज़रूर जानें कि इसमे क्या कमी है और किन कारणों से आप दोनों दूर हो रहे हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):करीबी व्यक्ति से मिला धोखा आपको परेशान कर सकता है किंतु आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। एक नयी शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। अपने आकर्षण का प्रयोग कर के नए दोस्त बनाएं व रोग, बाधाओं या ऋण से बचने के लिए समझदारी से काम लें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज के दिन आप केवल मनोरंजन और आराम के बारे में सोच रहे हैं इसके साथ ही इंतज़ार कर रहे हैं डिवाइन लव का। आपकी रचनात्मकता आपको वो सब प्रदान करेगी जिसके आप हकदार हैं। अपने रोमांस के सपनों में रंग भरने के लिए अपनी बुद्धिमता और कल्पना का सहारा लें।