फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Fri, 13 Jan 2023 12:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप खुशी के पल व्यातीत करेंगे और प्रेम प्राप्त करने की भावना के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यालय के किसी साथी से मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है।

विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) : दिन में आज आपको बहुत ही अच्छे पलों की प्राप्त होगी। दोस्ती के रिश्ते में बदलने की आज प्रबल संभावना है। फिर भी उचित कदम उठाने के लिए एक दूसरे की भावनाएं समझने की जरूरत है। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में रह रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। एक दूसरे के सामने खुलकर अपनी इच्छाएं जाहिर ना करने से, पहले भी आप दोनों के सामने परेशानियां आ गई हैं। बातचीत से आपके संबंध को नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेम को ताजा रखने का प्रयास करें। अपने साथी के साथ रात का खाना मदद करेगा। याद रखें कि बिना अपेक्षाओं के दिए हुए पूरे प्रेम में जादुई शक्ति होती है, जो आपके संबंध में पूर्णता लाएगी। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): पार्टनर के बारे में ख्याल आज आपके प्रेम-संबंधों को गर्मजोशी से भर सकते हैं। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज का दिन गंभीरतापूर्वक निर्णय लेने का है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन युगल दंपतियों के लिए शांति एवं स्थिरता लिए होगा, जिसके कारण आप आपसी रिश्तों से संतुष्ट होंगे। एक-दूसरे की संगति से आप असीम आनन्द का अनुभव करेंगे। किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाकर अपने पसंदीदा व्यंजन खाकर आपसी प्रेम को बढ़ाएं।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप अपने प्यार के साथ आज गर्मजोशी महसूस करेंगे और उनके साथ में आनंद कर सकेंगे। दोनों को जो अच्छा लगे, जरूर करें। इससे आपसी प्रेम और जुड़ाव अनुभव होगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपको जो सफलता मिलेगी उससे आप भौतिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे और इससे आपके परिवार का भविष्य भी सुरक्षित होगा। आपका जीवनसाथी आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करना चाहेगा।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपके लव लाइफ मे आज एक नया मोड़ आने वाला हैं जिससे आप दोनों के बीच की घनिष्ठता बढ़ेगी। घरेलू जीवन मे कुछ चिंता से पल आ सकते हैं लेकिन आप उनके लिए अच्छी तरह तैयार हैं। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पार्टनर के साथ बिताया समय आपको राहत पहुंचाएगा। इन अलौकिक पलों से आपकी चाहत को नया मोड़ और साथ ही जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलेगी।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपको कुछ बेहतरीन उपहार मिलने वाले है इसलिए तैयार रहें। किस्मत भी पूरी तरह से आपके साथ है इसलिए अपने साथी को रिझाने के कोई भी मौका आज न छोड़े। लोगों पर विश्वास करना सीखें।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप आप अपने साथी की और आकर्षित हो रहे हैं। लोग आपसे बहुत उम्मीद रखेंगे इसलिए आप खुद ही पहल करें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर नयी शुरुआत करें, इससे आपका सम्बन्ध मजबूत होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें