फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Thu, 12 Jan 2023 08:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
12 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 
सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 
धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): पिछली रोमांसभरी रातों को याद कर आप अत्यधिक भाव विभोर हो सकते हैं कि कितनी ही रातों को आपने प्रेमी के साथ रंगीन बनाया है। आज आप प्रेमी को बहुत ज्यादा याद कर सकते हैं और उसकी याद को दूर करने के लिए आप मित्रों के पास जा सकते हैं लेकिन वहां भी सभी मित्र अपने प्रेम प्रसंगों के किस्से दूसरे को सुनाने का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):यदि आप किराए के घर में रहते हैं तब मकान मालिक को आपके प्रेमी का यूं घर पर आना अच्छा नहीं लगेगा और इस बात पर वह आप अंगुली भी उठा सकता है। कोई आप पर और आपके प्रेमी के चरित्र पर अंगुली ना उठा दे, इस बात का पूरा-पूरा ध्यान आपको रखना चाहिए।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों को उत्साहवर्द्धक बनाना चाहते हैं तब आपको इसका आरंभ भी स्फ़ूर्ति व ताजगी से भर के करना चाहिए। अपने सुस्त पडे संबंधों को फिर से ताजा बनाने का प्रयास करें। कुछ ऐसा करने का प्रयास करें जिससे आपके प्रेम संबंधों की क्वालिटी पर कोई संदेह ना कर पाए।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कभी कभी आपको प्यार  किसी ऐडवेंचर से कम नहीं लगता है और आप इसे रोमांचक बनाने के लिए कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। आज भी आप किसी रोमांच का मजा ले सकते हैं और प्रेमी को सरप्राईज दे सकते हैं। आप और आपका प्रेमी दोनों ही प्रेम संबंधों में चुनौतियों का सामना करने के लिए भी सदा तत्पर रहते हैं और आज भी रहेगें।

 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप कुछ चिन्तित हो सकते हैं क्योंकि आपको आज प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीब सा लग सकता है और आपके मन में बार-बार यह सवाल भी उभर सकता है कि जिस तरह के प्रेमी की तलाश आपको थी क्या वैसी क्वालिटी आपके वर्तमान प्रेमी में मौजूद है।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आज की शाम को आप रंगीन बनाना चाहेगें और प्रेमी के स्वागत के लिए माहौल को पहले थोडा रोमांटिक भी बनाना चाहेगें। इसके लिए आपको कुछ इस तरह की सजावट करनी चाहिए कि प्रेमी का दिल एकदम से खिल उठे और तुरंत आपकी बांहों में आने के लिए बेचैनी महसूस करने लगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके घरेलू झगडों के चलते आप घर से दूर जाना चाहेगें जहां पर आप सुकून की जिन्दगी बिता सकें। आपका प्रेमी भी आपको सहारा देने के लिए तैयार रहेगा लेकिन जल्दबाजी में इतना बड़ा कदम उठाना उचित नहीं होगा। आप पहले अपने पैरों पर अच्छी तरह से खडे़ हो जाएं।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने प्रेमी जीवन को आप आज आध्यात्मिकता के रंग में रंगना चाहेगें और इसके लिए आप किसी आध्यात्मिक स्थल का दौरा अपने प्रेमी के साथ कर सकते हैं लेकिन आपके प्रेमी को शायद आपके रंग में रंगना ना भाए और आपको अपनी पसंद पर पछताना ना पड जाए कि आपके प्रेमी की पसंद आपसे नहीं मिल रही है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपकी भावनाएं अत्यधिक शक्तिशाली हो सकती हैं और आप प्रेमी से मिलने की चाह रख सकते हैं लेकिन आपकी अपनी कुछ ऐसी मजबूरियां खडी हो जाएंगी जिससे आपका दोनों का मिलन संभव नहीं हो पाएगा और फ़ोन के माध्यम से भी बातचीत ना होने के आसार नजर आते हैं जिससे आप थोडे अपसेट हो सकते हैं।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  यदि आपने अभी तक अपने प्रेम संबंधों के बारे में किसी को कुछ नही बताया है तब आज आपके मन में इसे जग जाहिर करने की बात आ सकती है लेकिन सभी को बताने से पूर्व आप अपने प्रेमी से भी इस विषय में पूछ लें तभी अपने मित्रों और करीबी लोगों को दिल खोलकर इसके बारे में बताएं।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):प्रेम संबंधों को लेकर आज की सुबह एक नई ऊर्जा आपके भीतर लेकर आ सकती है। इसी नई ऊर्जा के आने से आपके मन के घोडे़ भी अब तेजी से दौड़ना आरंभ कर सकते हैं। आप एक नया लाइफ स्टाइल अपने जीवन में लाने का विचार कर सकते हैं ताकि प्रेम संबंध पहले की भांति महकने लगे।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): निराशावादी दृष्टिकोण को मन से निकाल फ़ेंके और आने वाले समय के बारे में सोचें कि कैसे उसे पहले से बेहतर बनाया जा सकता है खासकर प्रेमी जीवन को। आपके मन में बहुत से विचार प्रेमी को लेकर आते जाते रह सकते हैं कि वह किस तरह से आपके साथ निभाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें