लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप केवल अपने बारे में सोचेंगे और संचार के लिए समय निकालेंगे। कोई ज़रूरी निर्णय लेते हुए अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, साथ ही उसे यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने घर के मामलों के लिए व्यस्त कामों से समय निकालें और अपने प्यार करने वालो के सुझावों का सम्मान करें।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपकी खूबियों और व्यक्तित्व की ओर कोई आकर्षित हो सकता हैं। अपने महबूब से दूरियां कम करने के लिए कुछ ऐसे उपाय करें कि वो आपसे दूर होने की बात सोच भी न सके।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आपका मिजाज आपकी खासियत हैं जिसके कारण हर कोई आपके नजदीक आना चाहता हैं। अपनी सूरत या पर्सनालिटी में बदलाव करके आप अपने आकर्षण में चार चाँद लगा सकते हैं। आने वाले कुछ दिन रोमांटिक जीवन के संबंधित कोई भी फैसला लेने के लिए अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आर्थिक मुश्किलों के बावजूद भी आप आज रोमांस के सपनों में खोये रहेंगे। आप में से कुछ आज अपने शोना को रिझाने के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश कर सकते है लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपके व्यक्तित्व का हिस्सा है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने इन सपनों को पूरा करने के लिए पहले अपने सोलमेट को खुश करें और उसके दिल की बात भी सुनें। अपने पार्टनर को खो देने के भी को अपने मन से निकाल दें।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप नयी आशाओं के समुद्र में गोते खा रहे हैं। आपके मन में सपनों के राजा/ रानी के साथ समय बिताने की तीव्र लालसा है। साथ में सैर करना, कॉफ़ी पीना और गजलों को सुनना संबंध को और भी मजबूत बनाएगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर कोई खास व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित हो तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण और करिश्मा किसी को भी आकर्षित कर सकता है । अभी आप अपने सपनों के राजा/ रानी के साथ समय बिताने के इच्छुक हैं।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): बड़े कदम उठायें और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में अपना ध्यान केंद्रित करें। यह न केवल आपके कार्यस्थल बल्कि आपकी रोमांटिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आपकी लवलाइफ इससे शांतिपूर्ण और प्रेममय बनेगी।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): यह समय प्रेमजीवन या रोमांस के लिए समस्याओं भरा हो सकता है लेकिन सपने में भी अपने और अपने पार्टनर के बीच की दूरियों को बढ़ने न दें। अगर रिश्ते में विश्वास है तो कोई भी परेशानी आप को अलग नहीं कर सकती।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):दोस्तों के साथ मस्ती का प्रोग्राम बनेगा। आज का दिन आपके और आपके दोस्तों के लिए खास है! आज आप इस बात को अनुभव करेंगे कि दोस्ती खुशियों को दुगना करती है जबकि दुखों को कम कर देती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका पार्टनर आपका सच्चा दोस्त है जो हर सुख-दुःख में आपके साथ रहेगा। अपने हमसफ़र को शुक्रिया कहें और प्यार के साथ उसकी केयर भी करें।