Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवन में मिलने वाले अवसरों का फायदा उठायें और हर पल को खुल कर जीएं। आप जीवन में अकेले नहीं हैं आपका परिवार और पार्टनर आपके साथ है। आपके बीच एक अटूट रिश्ता बनेगा।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आपकी इच्छा दूसरों की सेवा करने की है। प्रेमी के साथ आप बेहद रोमांटिक और उत्साही पलों को महसूस करेंगे। धन से जुड़े मामलों को अपने रोमांस से दूर रखें। धन जीवन की ज़रूरत है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): इस समय अपने दिलबर को समझने की कोशिश करें क्योंकि रिश्ता एक तरफ से नहीं निभाया जाता। परिवार का ध्यान रखना और साथ में भोजन करना आपके लिए बड़ी ख़ुशी से कम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपनी मधुर आवाज़ से आप किसी खास को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं। आपका जीवन रोमांस से लबालब है और आज अपने प्यार का इजहार करने के लिए उपयुक्त दिन है। पेशेवर मामलों को छोड़कर भावुकता आपके लिए प्रथम पायदान पर होगी।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):इस समय आप अपनी सूरत, व्यक्तित्व या रूप में बदलाव करना चाहते हैं और नयी केश सज्जा के बारे में सोच रहे हैं। इससे आप किसी विशेष को लुभाना चाहते हैं जो आपके दिल के बेहद करीब है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): बिंदास अपने प्यार का इजहार करें क्योंकि यह समय ख़ुशी और उत्सव का है। अपने आंतरिक संघर्षों का समाधान करने का समय आ गया हैं, इसके लिए आपको जीवन के मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने खास दोस्त की कुछ बातें आज आपको विचलित कर सकती हैं,सब्र रखें। सब कुछ भूल कर बस अपने भविष्य के बारे में सोचें, आप दोनों का आने वाले समय जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय साबित होगा।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज का दिन धन व्यय के लिए नुकसानदायक हैं, इसलिए सोचसमझ कर खर्च करें। रोमांस से भरपूर इस दौर का मज़ा लेने के लिए सबसे पहले अपने साथी की इच्छा जानना ज़रूरी है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्यार में मिले धोखे को भूल जाएं और याद रखें कि रात के बाद ही सवेरा होता है। अपने साथी की छोटी समस्या को हल करना आपके लिए चुटकी बजाने जितना आसान है। आप अपने शोना के साथ जुड़े इस मुद्दे का समाधान करने वाले हैं।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आपके सितारों के अनुसार यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है। आपके चाचा या कोई शुभ चिंतक मुश्किल समय में आपके साथ रहेंगे। जीवन की परेशानियों से निपटने के लिए आप स्वयं को नहीं बदलेंगे बल्कि आप इन समस्याओं का डट कर सामना करेंगे।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज अपने जानू के साथ नोकझोंक होने की भी संभावना है किंतु आपकी प्यारी बातें उनका दिल भी जीत लेंगी। इश्क़ का मतलब किसी का हमेशा पास रहना नहीं होता बल्कि हर समय साथ देना होता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने साथी के साथ मिलकर नए प्रयोगों और खोज करने से भी पीछे नहीं हटेंगे और आपके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा भी प्राप्त हो सकती है। अन्य लोग आपके प्रेम भरे जीवन को हानि पहुंचा सकते है।