फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 03 July: कन्या राशि के जातकों के प्रेम सम्बन्ध रहेंगे मधुर, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 03 Jul 2025 07:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Rashifal Today 03 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
03 july ka love rashifal - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 03 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज साथी के साथ बिताया समय रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। अविवाहितों के नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आपसी तालमेल से रिश्ते में नयापन आएगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन में असमंजस की स्थिति आ सकती है। रिश्ते में गहरे मुद्दे पर विचार करने का समय है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप और आपके साथी के बीच गहरा समझौता हो सकता है जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। अविवाहित लोगों के लिए यह समय किसी नए और स्थायी रिश्ते की ओर बढ़ने का हो सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अविवाहितों के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण का है। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ बिताने से चल रहे तनाव में राहत मिलेगी। युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति ईमानदार रहेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): परिवार में सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सच्चाई और ईमानदारी का महत्व बढ़ेगा। आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त कQरेंगे। साथी भी आपकी बातें सही तरीके से समझेंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अविवाहितों के लिए यह समय किसी रिश्ते को समझदारी से शुरू करने का हो सकता है। रिश्ते में पारदर्शिता और खुलापन जरूरी होगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से आपका मनोबल बढ़ेगा। लव पार्टनर से लंबी ड्राइव पर जरूर जाएं। अविवाहितों के लिए यह समय अपने रिश्ते को स्थिर बनाने का हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्ते में गहराई आ सकती है, लेकिन आपको किसी भी स्थिति को समझने में समय लगेगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। अपने साथी के साथ सामंजस्य रखें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें