फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में बदलेगी इन ग्रहों की चाल, आपके जीवन पर होगा ये असर

Sat, 27 Feb 2021 07:27 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मार्च 2021 में ग्रहों की चाल - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर आपकी राशि पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। मार्च के महीने में ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे। सूर्य और बुध के साथ अन्य ग्रह भी इस महीने अपनी राशि बदलेंगे। आइए जानते इस महीने होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन की तारीख और प्रभाव।
विज्ञापन

2 of 8
सूर्य का मीन राशि में गोचर - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य का गोचर
ग्रह प्रधान सूर्य देव 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य 14 अप्रैल 2021 तक विराजमान होंगे। सूर्य के गोचर को आम बोलचाल में संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसलिए मीन राशि में सूर्य के गोचर को मीन संक्रांति कहा जाता है। जब जब सूर्य देव गुरु की राशि धनु और मीन राशि में आते हैं तो मलमास लग जाता है। मलमास में मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। मीन राशि के जातकों को इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay
मंगल का राशि परिवर्तन
मार्च माह में लाल ग्रह मंगल का कोई राशि परिवर्तन नहीं है। मंगल देव क्रोध और युद्ध के कारक हैं। मेष और वृश्चिक राशि के अधिपति हैं।

4 of 8
बुध का कुंभ राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
बुध गोचर 
बुद्धि और वाणी के कारक बुध देव 11 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह इस राशि में 1 अप्रैल तक स्थित रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ शनि की राशि है और शनि-बुध में मित्रता का भाव है। ऐसे में बुध ग्रह का कुंभ राशि में आना इस राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। आपके बौद्धिक कौशल का विकास होगा। अपनी बातों को बेबाकी रखेंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
गुरु गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पति गोचर 
मार्च माह में बृहस्पति देव का कोई राशि परिवर्तन नहीं है। अप्रैल में बुध अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को संतान, विवाह, धन, वृद्धि ज्ञान, धर्म आदि का कारक ग्रह माना जाता है। 
विज्ञापन

6 of 8
शुक्र ग्रोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
शुक्र का राशि परिवर्तन
समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 17 मार्च को मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में शुक्र देव 10 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। यहां शुक्र ग्रह सूर्य देव के साथ युति करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव वृष और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र के प्रभाव से मीन राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
शनि गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला
शनि गोचर
मार्च माह में शनि महाराज का कोई राशि परिवर्तन नहीं है। 
विज्ञापन

8 of 8
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2021
राहु-केतु गोचर
राहु केतु मार्च के महीने में राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें