Planet Transit in July 2021 Dates and Effects: जुलाई माह 2021 में चार ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन चार ग्रहों में बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह शामिल हैं। इनमें बुध ग्रह इस माह दो बार अपनी राशि बदलेंगे। माह की शुरूआत में पहले तो बुध अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे फिर अंत में इसी माह बुध चंद्रमा की राशि कर्क में जाएंगे। इन चारों ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभावकारी रह सकता है। सूर्य देव इस महीने कर्क राशि में जाएंगे, तो वहीं शुक्र और मंगल ये दोनों ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। यानी जुलाई माह में कर्क संक्रांति 16 तारीख को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं जुलाई माह 2021 में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनके प्रभाव..