फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithori Amavasya 2021: अमावस्या के दिन राशि के अनुसार करें उपाय, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

Tue, 07 Sep 2021 08:51 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
कुश अमावस्या 2021 - फोटो : अमर उजाला
भाद्रपद अमावस्या को पिठोरी अमावस्या कहा जाता है। इस साल पिठोरी अमावस्या 7 सितंबर 2021 को मनाई जाएगी। इस अमावस्या पर पितृ तर्पण आदि धार्मिक कार्यों में कुश का प्रयोग किया जाता है, इसलिए इसे कुश अमावस्या भी कहा जाता है। इस अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों को पितृ दोष लगता है। उनके घर में कोई मांगलिक कार्य नहीं हो पाता है। संतान के विकास में बाधा आती है। साथ ही घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। संतान उत्पत्ति में रुकावट होती है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आने लगती हैं। व्यापार, नौकरी आदि में उन्नति नहीं हो पाती है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए अमावस्या का दिन उत्तम माना जाता है। इस दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। राशि के अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
अमावस्या के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
अमावस्या के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

4 of 13
मिथुन राशि
अमावस्या के दिन माता अथवा बहन के समान किसी महिला को हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
अमावस्या के दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको कामयाबी दिलाने में कारगर होगा।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और गरीबों में गेहूं दान करें। ऐसा करने से नए साल में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
अमावस्या के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

8 of 13
तुला राशि
अमावस्या के दिन कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

9 of 13
वृश्चिक राशि
अमावस्या के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप भयमुक्त रहेंगे।

10 of 13
धनु राशि
अमावस्या के दिन किसी मंदिर में चने की दाल दान करें और माथे पर पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

11 of 13
मकर राशि
अमावस्या के दिन गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

12 of 13
कुंभ राशि
अमावस्या के दिन काली उड़द की दाल दान और काले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
अमावस्या के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें