किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से राशि का निर्धारण किया जाता है। हर व्यक्ति का राशि के अनुसार अलग स्वाभाव होता है। इसलिए हर व्यक्ति के अपनी कुछ खासियत और कमियां होती हैं। इसी तरह से ज्योतिष में कुछ राशियां ऐसी बताई गई हैं जिनके जातक दीवानगी की हद तक प्यार करते हैं या कहें कि एक तरह से अपने साथी को एक पल भी अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं। ये अपने साथी से बहुत ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं, जिसकी वजह से ये अपने साथी से बहुत अपेक्षाएं करने लगते हैं जो इन्हें आगे चलकर चोट पहुंचाती हैं। कभी-कभी लोग इन्हें चिपकू भी मान लेते हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन सी राशि के लोग हैं।