ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति जिस ग्रह नक्षत्र और राशियों में जन्म लेता है, उसका उसके जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मान्यता है कि व्यक्ति के जन्म के समय जो ग्रह नक्षत्रों की स्थिति होती है, उससे उसका पूरा जीवन प्रभावित होता है। उसके जीवन का संपूर्ण सार जन्म के समय के यही ग्रह नक्षत्र लिखते हैं। ज्योतिष विद्या के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति विशेष नक्षत्र या राशि में जन्म लेता है, तो उसको जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इन राशियों से जुड़े लोग हमेशा धन कमाने की जुगत में लगे रहते हैं। ये लोग जिस काम की शुरुआत करते हैं, वहां इन्हें सफलता मिलती है। इनमें धनवान बनने की तीव्र आकांक्षा होती है। मान्यता है कि इन राशियों के लोगों की किस्मत काफी तेज होती है। इस कारण रास्ते में आने वाली सभी दिक्कतें खुद बा खुद दूर हो जाती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन राशियों के लोगों के बारे में -