नेतृत्व करने वाला व्यक्ति समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाता है। वह भीड़ का हिस्सा नही होता है बल्कि, आगे आकर उसका नेतृत्व करता है। ऐसे लोग बेहद प्रभावशाली, राजनेता और सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। समाज में इनका एक अलग ही रुतबा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तीन राशि के लोग होते हैं जो अपने जन्म से ही एक लीडर होते हैं। वे नेतृत्व करने में माहिर होते हैं। इन राशियों में मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के लोग हैं। आइए जानते हैं इनके गुणों के बारे में विस्तार से।