shani dev
शनि आम जनता के कारक है तो आम जनमानस पर इसका प्रभाव पड़ेगा सरकार कुछ बड़े निर्णय ले सकती है जिसका जनता द्वारा विरोध भी किया जा सकता है। मंगल साथ है तो युद्ध की स्थिति बनेगी,बड़ी आतंकवादी घटनाएं हो सकती है,किसी बड़े भूकंप से जनधन की हानि की संभावना है। सांप्रदायिक माहौल कई हिस्से में खराब होंगे। शनि पश्चिम दिशा को दर्शाते हैं और यूरोप पश्चिम में ही है। पूर्व यूरोप,रशिया,यूक्रेन,पोलैंड आदि कई देश शामिल हो सकते है। शनि जब 18 फरवरी 2022 को धनिष्ठा नक्षत्र में आए रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ। रूस ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई कर दी। छोटी छोटी सैन्य कार्रवाई चलती रहेगी। रूस और यूक्रेन का वार दिख रहा है लेकिन अवधि कम ही होगी। 8 मार्च के बाद हो सकता है कुछ स्थिरता आए। वैसे भी जो योग बनते है ब्रह्मांड में उसका प्रभाव आगे आने वाले कई महीनों तक पड़ता है। जिससे कि विश्व के कुछ हिस्सों में अशांति का माहौल बनता हुआ दिख रहा है।
मकर राशि में ग्रहों की इस युति से पानी से जुड़ी हुई परेशानियां दिख रही है जैसे पानी के नीचे युद्ध,साइक्लोन,पानी के नीचे भूकंप,सुनामी। इस युति में बुध भी साथ है तो व्यापार में भी उतार चढ़ाव दिखेगा। अचानक से मौसम का बदलना। शुक्र भी इस युति में है तो फाइनेंस के क्षेत्र में,फिल्म इंडस्ट्री में कुछ प्रभाव दिख सकता है। सोना और चांदी ,शेयर बाजार में काफी बड़े बड़े उतार चढ़ा देखने को मिलेंगे।