फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry : हथेली के इन 10 निशानों से जानिए किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Mon, 21 Oct 2019 01:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
palmistry - फोटो : palmistry
हाथों में कई तरह की लकीरें, निशान, आकृति और उभार बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर बने इन निशानों की मदद से हम किसी के भी भविष्य के बारे में भविष्यवाणी कर सकते हैं। हस्तज्योतिष के अनुसार हाथ की लकीरें यह बता देती हैं कि आप किस क्षेत्रों में अधिक सफल हो सकते हैं। अगर आपके हाथ में कुछ खास तरह की ऐसी रेखाएं हैं तो आप भी हैं बहुत किस्मत वालें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
palmistry
हथेली में गुरु पर्वत का स्थान उभरा हुआ
हथेली में अगर गुरु पर्वत का स्थान उभरा हुआ है तो आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। प्रबंधन, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, राजनीति, सरकारी क्षेत्र में बड़े अधिकारी, शिक्षक एवं ज्योतिष के क्षेत्र में करियर बनाएं तो आपको जल्दी और बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 10
palmistry
हथेली में शनि पर्वत अधिक उभरा हुआ 
हथेली में शनि पर्वत अधिक उभरा है तो आपका शनि प्रभावशाली है। आप जीवन में सफल तो होंगे लेकिन अधिक परिश्रम करना होगा। करियर के मामले में आपके लिए इंजीनियरिंग, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, पुरातत्ववेत्ता, फूलों का कारोबार अच्छा रहता है। ऐसा व्यक्ति रियल एस्टेट के बिजनेस में भी कामयाब होते हैं।

 

 

4 of 10
palmistry
सूर्य पर्वत उभरा हुआ
जिन हथेलियों में सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है वह इलेक्ट्रॉनिक्स, विज्ञापन, पेंटिंग, डेकोरेशन, सरकारी नौकरी एवं सरकारी क्षेत्र से जुड़े ठेके का काम करें तो बड़ी कामयाबी मिलती है।
 
 
विज्ञापन

5 of 10
palmistry
दोनों हथेलियों में बुध पर्वत का स्थान उभरा हुआ
जिनकी दोनों हथेलीयों में बुध पर्वत का स्थान अधिक उभरा होता है उनके व्यवसाय में सफल होने की संभावना अधिक रहती है। इस पर्वत के अच्छी स्थिति में होने से बैंकिेग, वाणिज्य, लेखन, पत्रकारिता, वकालत, विज्ञान एवं दवाईयों के कारोबार में कैरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 10
palmistry
शुक्र पर्वत उभरा हुआ 
अगर किसी की हथेली पर शुक्र पर्वत उभरा हुआ हो तो वह व्यक्ति विज्ञापन, संगीत, कला, सजावट, रेडिमेड कपड़ों के कारोबार या ब्यूटी इंडस्ट्री में कैरियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
palmistry
चंद्र पर्वत उभरा हुआ 
हथेली में अगर चंद्र पर्वत उभरा हुआ होता है तो ऐसे व्यक्ति का चंद्रमा मजबूत होता है। ऐसे व्यक्ति संगीत, कला, लेखन, पत्रकारिता, रंग मंच, साहित्य एवं टूर एण्ड ट्रैवल्स के क्षेत्र में कामयाब होते हैं। इन्हें सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलता है।

8 of 10
palmistry
अंगूठे के नीचे वाला भाग
अंगूठे के नीचे वाला भाग को निम्न मंगल और दूसरा स्थान को उच्च मंगल कहलाता है। इन स्थानों के उभार और यहां मौजूद रेखाओं से पता चलता है कि आप सेना, पुलिस, सुरक्षा एजेंसी, खेल, जमीन से जुड़ा कारोबार, एवं खनन के क्षेत्र में जल्दी सफल हो सकते हैं।

9 of 10
palmistry
रेखाएं छोटी उंगली तक 
अगर हथेली में कोई रेखा हथेली के अंतिम सिरे से चलकर छोटी उंगली तक पहुंचती है तो आप व्यापार जगत में बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आप बैंकिंग और वाणिज्य के क्षेत्र में भी अच्छा कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
palmistry
रेखाएं शनि पर्वत तक 
मणिबंध से निकलकर सीधी रेखा शनि पर्वत तक पहुंचती है तो इस बात की प्रबल संभावना बनती है कि व्यक्ति नौकरी में सफल होगा। ऐसा व्यक्ति नौकरी से खूब धन कमाते हैं और प्रतिष्ठित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें